खेत से फार्महाउस तक कहर: रामानुजगंज में हाथियों का उत्पात, 3 एकड़ फसल बर्बाद, लोगों में डर का माहौल

खेत से फार्महाउस तक कहर: रामानुजगंज में हाथियों का उत्पात, 3 एकड़ फसल बर्बाद, लोगों में डर का माहौल

रामानुजगंज। रामानुजगंज क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आज तड़के तीन हाथियों के एक दल ने नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित एक फार्म हाउस में घुसकर भारी तबाही मचाई। हाथियों ने करीब तीन एकड़ में रखी गेहूं की फसल को रौंदकर और खाकर नष्ट कर दिया, जिससे किसान को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई, जब खेत में कटाई के बाद 25 से 30 क्विंटल गेहूं थ्रेसिंग के लिए रखा गया था। मजदूरों की कमी के कारण काम रुका हुआ था, जिसका फायदा उठाते हुए हाथियों ने फेंसिंग पार कर खेत में प्रवेश किया और फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया। इसके अलावा, फार्म हाउस परिसर में लगे केले के पौधों को भी नुकसान पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन करते हुए पंचनामा तैयार किया। अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले करीब 12 दिनों से हाथियों का एक बड़ा दल सक्रिय है, जिसमें नर, मादा और बच्चे शामिल हैं। लगातार बढ़ती गतिविधियों के चलते हाथियों का रिहायशी इलाकों के करीब पहुंचना स्थानीय लोगों के लिए चिंता का कारण बन गया है।

Read More Gariaband News: गणित का जवाब नहीं दे पाई 8 साल की छात्रा तो शिक्षक ने मारे थप्पड़, बच्ची सहमी; परिजनों ने मांगी कार्रवाई

स्थिति को और गंभीर बनाते हुए, हाल ही में चिनिया क्षेत्र में इसी हाथी दल के हमले में एक किशोरी की मौत भी हो चुकी है। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। हाथियों की आवाजाही अब जंगलों से निकलकर गांवों और खेतों तक पहुंच गई है, जिससे जन-जीवन प्रभावित हो रहा है।

Read More बांग्लादेशी होने का शक पर 23 की गिरफ्तारी… फिर दस्तावेजों ने पलट दी पूरी कहानी, दो के निर्वासन की प्रक्रिया अब भी जारी

वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से रात के समय सतर्क रहने और जंगल के नजदीक अकेले न जाने की अपील की है। हालांकि, बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष के बीच अब स्थायी समाधान की मांग भी जोर पकड़ने लगी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Latest News

डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी डाइट से हटाने का आदेश हाई कोर्ट ने किया रद्द, सहायक ग्रेड-3 को बड़ी राहत, पकड़ी विभागीय आदेश की खामी
अतिक्रमण हटाने पहुंची निगम की टीम से भिड़ गया दुकानदार, बलिदानी स्मारक के पास हंगामा
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत
LPU Violence Case: हाई कोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार, आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश
Sahibganj News: बांग्लादेशी युवक के पास पाकिस्तान-नेपाल की मुद्रा मिलने से जांच तेज, रांची ATS ने संभाली पड़ताल
Kanker Liquor Case: भानुप्रतापपुर शराब कांड में बड़ा अपडेट, 4 हजार से ज्यादा खाली बोतलें मिलने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार
अनुकंपा नौकरी पर छिड़ा विवाद, हाई कोर्ट ने मां के दावे को दी प्राथमिकता
Pendra News: केंदा घाटी के अंधे मोड़ पर दो भारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, खाई में लटका ट्रक और पलटा ट्रेलर
Dalli Rajhara News: स्टेशन पर छूटा नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग, RPF ने सुरक्षित लौटाकर पेश की मिसाल
खुले आसमान के नीचे विराजती हैं शिकारी माता, मंदिर पर आज तक नहीं टिक सकी छत, पांडवों से जुड़ी है मंदिर की मान्यता
3 जिले में चोरी की 10 वारदातों का हुआ खुलासा, दिन में सूने मकानों की रेकी, फिर ताला तोड़कर करते थे चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
वारली कला के रंगों में सजी रेल क्लब, बच्चों से लेकर बड़ों तक ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा, नई पीढ़ी ने सीखी पारंपरिक कला