कोलकाता में आरजी कर रेप-मर्डर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, स्टाफ और छात्रों ने मिलकर की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

कोलकाता में आरजी कर रेप-मर्डर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, स्टाफ और छात्रों ने मिलकर की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

कोलकाता में आरजी कर रेप-मर्डर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, स्टाफ और छात्रों ने मिलकर की दरिंदगी, तीन अरेस्ट

कोलकाता के साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप के गंभीर मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। कॉलेज परिसर में 25 जून को हुई वारदात, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

हावड़ा: कोलकाता में आरजी कर रेप-मर्डर कांड के बाद अब कस्बा इलाके में स्थित साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप के एक गंभीर मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना 25 जून को शाम 7:30 बजे से रात 10:50 बजे के बीच कॉलेज परिसर के अंदर घटी। कस्बा पुलिस स्टेशन में पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई और उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कॉलेज का एक पूर्व छात्र और स्टाफ सदस्य के अलावा वर्तमान में पढ़ने वाले छात्र भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई गई, गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटनास्थल का दौरा किया गया। कॉलेज कैंपस को फिलहाल सील कर दिया गया है ताकि फॉरेंसिक जांच की जा सके। तीन में से दो आरोपियों को तालबागान क्रॉसिंग के पास सिद्धार्थ शंकर सिशु रॉय उद्यान के सामने से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीसरे आरोपी को उसके आवास से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तीनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं, ताकि डिजिटल सबूतों की जांच की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि तीनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें आज अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा। जांच अधिकारी आरोपियों की पुलिस रिमांड की मांग करेंगे ताकि आगे की जांच में मदद मिल सके। बता दें कि यह गैंगरेप की घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पिछले साल 8 और 9 अगस्त की रात को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी।

Read More 540 करोड़ का कोल घोटाला: फरार कांग्रेस नेता को 2 बड़े भाजपा नेताओं का संरक्षण रिश्तेदारी भी, डायरी के राज से 10 जनपद तक आंच पहुंचने का डर

आरजी कर रेप-मर्डर से दहला कोलकाता 
आरजी कर रेप-मर्डर केस कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में अगस्त 2024 में हुई एक जघन्य घटना थी। एक 31 वर्षीय ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ अस्पताल परिसर में बलात्कार और हत्या की गई। मुख्य आरोपी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 18 जनवरी 2025 को दोषी करार दिया और 20 जनवरी को उम्रकैद की सजा सुनाई। सीबीआई ने फांसी की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे "रेयरेस्ट ऑफ रेयर" मामला नहीं माना। देशभर में इस केस ने आक्रोश फैलाया और कोलकाता में लंबे समय तक डॉक्टरों व अन्य लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए थे।

Read More बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......

Latest News

48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी 48 घंटे भीतर एक और रेल हादसा , कोटा में माल गाडी फिर हुई बेपटरी
युवक पर जान लेवा हमला, आतें आई बाहर , पिता-पुत्र गिरफ्तार
खेत जुताई का पैसे देकर घर लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार
आज से भक्तो के लिए खुले मंदिर के पट, 16 को रथयात्रा में देंगे दर्शन
लद्दाख में ड्रग नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! निजी एयरलाइन का इंजीनियर हेरोइन के साथ गिरफ्तार, बड़े रैकेट की जांच तेज
बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज और SIT जांच के बाद नामजद आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
बांकीपुर उपचुनाव में हाई-वोल्टेज ड्रामा! नामांकन के तुरंत बाद तेज प्रताप यादव की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी गिरफ्तार
PM मोदी की जींद रैली और गुरुग्राम के स्कूलों को बम धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; विदेशी आईपी की जांच में जुटीं एजेंसियां
बाल संप्रेक्षण गृह के भीतर चौकीदार की हत्या, परिजनों का आरोप- 'सिंह साहब' और अधीक्षक मैडम ने करवाया मर्डर सिंह मैडम भी चर्चा में.......
रायपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक बदलाव! तारकेश्वर पटेल को सेंट्रल, दीपमाला कश्यप को नॉर्थ जोन की कमान; कई थाना प्रभारी भी बदले
छत्तीसगढ़ विधानसभा में पहले ही दिन घमासान! राम मंदिर चंदा विवाद पर गूंजा सदन, हंगामे के बीच कार्यवाही स्थगित
नौगई तिहरा हत्याकांड में CBI की एंट्री! पांच सदस्यीय टीम पहुंची कोरिया, घटनास्थल से शुरू हुई बड़ी जांच