सूरजपुर हिंसा केस: पुलिस का एक्शन मोड ON, 150 ग्रामीणों पर केस दर्ज; आरोपियों की तलाश तेज

सूरजपुर हिंसा केस: पुलिस का एक्शन मोड ON, 150 ग्रामीणों पर केस दर्ज; आरोपियों की तलाश तेज

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव में पुलिस टीम पर हुए हिंसक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। घटना के बाद 15 नामजद आरोपियों समेत 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अब सभी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

आरोपियों को पकड़ने गई थी पुलिस, ग्रामीणों ने कर दिया हमला
जानकारी के अनुसार, 24 जुलाई को प्रतापपुर पुलिस की टीम एक मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मदननगर गांव पहुंची थी। इसी दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस टीम पर कथित तौर पर लाठी-डंडे, फरसा और टंगिया जैसे हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में एसडीओपी (SDOP) समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई थी।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला 
घटना को गंभीर मानते हुए पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारियों पर हमला और अन्य गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है।

Read More मृतकों से अपात्रों तक… महतारी वंदन में बड़ी सफाई! 5,925 नाम हटे, अब 5,600 महिलाओं के दस्तावेजों की होगी पड़ताल

गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश
एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना के बाद मदननगर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

Tags:

Latest News

Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल
Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित