कलेक्टर ने विद्यार्थियों से गौस के नियम पर प्रश्न पूछे , लिख-लिखकर कर नियमित अभ्यास कराने शिक्षकों को दिए निर्देश

1769517168_19af53c7943f1f4fe893.jfif

राष्ट्रीय जगत विजन। सारंगढ़ जिले के कनकबीरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने औचक निरीक्षण किया । जिसमें कक्षा संचालन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, विषयवार अध्यापन तथा शैक्षणिक स्तर का गहन मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी विषयगत समझ की जांच की और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

14 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए तो 8 ही रहे उपस्थित 

Read More स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...

      वहीं निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं के कला संकाय में कुल 22 विद्यार्थियों में से केवल 8 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए, जबकि 14 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। कलेक्टर ने विद्यार्थियों से कला संकाय में उपलब्ध विषयों की जानकारी ली। विद्यालय में भूगोल विषय के शिक्षक के पदोन्नति के बाद रिक्त होने से अध्यापन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई। कलेक्टर द्वारा भूगोल विषय से संबंधित “मांग को प्रभावित करने वाले तत्व” पर प्रश्न पूछकर कॉपी में लिखकर उत्तर से पढ़ाई की गुणवत्ता जांच की गई।  कक्षा 12वीं के बायोलॉजी संकाय का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने रसायन विषय को लेकर शिक्षक लहरे से चर्चा की। वहीं भौतिकी विषय में विद्यार्थियों से गौस के नियम पर प्रश्न पूछे गए, जिसका छात्रों ने सही उत्तर दिया। बायोलॉजी विषय को लेकर विषय शिक्षक से भी विस्तृत चर्चा की गई।निरीक्षण में बताया गया कि वर्तमान में युक्तियुक्तकरण से विद्यालय में सभी विषयों के शिक्षक उपलब्ध हैं, जबकि पूर्व में शिक्षकों की कमी रही है। 

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

 

कलेक्टर ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों से भी प्रश्न पूछे। ड्राइंग विषय में प्राकृतिक वर्णवाद और विज्ञान विषय में अम्ल एवं क्षार के दो अंतर पूछे जिसमें छात्रा मुस्कान ने सही उत्तर दी जबकि अन्य विद्यार्थी उत्तर नहीं दे सके। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को लिख-लिखकर नियमित अभ्यास कराया जाए, ताकि उनकी विषयगत समझ मजबूत हो सके और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हो। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा उपस्थित रहीं।

 

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार