बिलासपुर में धर्मांतरण पर जबरदस्त हंगामा, आपस में भिड़े 2 समुदाय, हिंदूवादी संगठन बोले- प्रार्थना सभा की आड़ में ब्रेनवॉश

बिलासपुर में धर्मांतरण पर जबरदस्त हंगामा, आपस में भिड़े 2 समुदाय, हिंदूवादी संगठन बोले- प्रार्थना सभा की आड़ में ब्रेनवॉश

बिलासपुर में धर्मांतरण पर जबरदस्त हंगामा, आपस में भिड़े 2 समुदाय, हिंदूवादी संगठन बोले- प्रार्थना सभा की आड़ में ब्रेनवॉश

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। रविवार को हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ एक पास्टर के घर पहुंचे, जहां प्रार्थना सभा चल रही थी। ब्रेनवॉश के आरोप और प्रार्थना में खलल की शिकायतों के बीच दोनों पक्षों में विवाद हुआ, जो थाने तक पहुंच गया।

बिलासपुर: बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर फिर से बवाल हो गया। रविवार को हिंदू संगठन के लोग भीड़ के साथ पुलिस को लेकर पास्टर के घर पहुंच गए। जहां पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आरोप है कि यहां प्रार्थना सभा के नाम पर हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा था। वहीं, पुलिस पहुंची तो वहां युवतियां और महिलाएं बाहर निकल आईं और प्रार्थना में खलल डालने का आरोप लगाकर हंगामा मचाने लगी। पुलिस की मौजूदगी में ही यहां दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसके बाद दोनों पक्षों की भीड़ थाने पहुंच गई।

इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। इसके चलते थाने में तनाव की स्थिति बन गई। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।दरअसल, हिंदू संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में रविवार दोपहर तोरवा के पावर हाउस के पास केंवटपारा निवासी पास्टर विजय सिंह के घर पहुंच गए। यहां उनके साथ पुलिस की टीम भी मौजूद थी।POLICE 01

हिंदू संगठनों का आरोप था कि प्रार्थना सभा की आड़ में मकान के अंदर हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पुलिस के साथ हिंदूवादी संगठन के लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया, तब महिला बाहर निकलीं। जिसके बाद युवतियों और महिलाओं की भीड़ बाहर आ गई। इस दौरान पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के लोग हंगामा मचाने लगे, जिसके चलते उनके बीच विवाद की स्थिति बन गई। वहीं, हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए धर्मांतरण कराने का आरोप लगाना शुरू कर दिया।POLICE

Read More गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना

इस दौरान मौजूद पुलिसकर्मी दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश करती रही। महिलाओं और युवतियों को देखकर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पीछे हट गए, तब महिलाएं और उनके साथ आए लोग हावी होने लगे। इसके चलते दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों को उग्र होता देख पुलिस ने दोनों को थाने बुलाया।

Read More अटल जी की पुण्यतिथि पर ‘अटल परिसर’ सूना! सोशल मीडिया श्रद्धांजलि तक सिमटा आयोजन, भाजपा संगठन की सक्रियता पर उठे सवाल

 

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी हाई कोर्ट के आदेशों की अनदेखी पर सूरजपुर जिला पंचायत सीईओ को नोटिस, अवमानना कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुर में मॉडल थाना बनाने की पहल, एसएसपी ने लिया सिविल लाइन थाना को गोद
Royal Challenge से McDowell’s तक बदल सकता है स्वाद! Diageo ने बदला फॉर्मूला, फ्लेवरिंग नियमों के बाद पूरे भारत में होगी नई व्यवस्था
जंतर-मंतर प्रदर्शन में Face Recognition पर दिल्ली पुलिस का सुप्रीम कोर्ट में जवाब, बोली- ‘शांतिपूर्ण छात्रों को निशाना नहीं बनाया’
15 दिन पहले जिसका किया अंतिम संस्कार, वही युवक अचानक लौटा घर! जिंदा देख परिवार के उड़े होश, जांच में जुटी पुलिस
सरगुजा में खौफनाक वारदात: माता-पिता की हत्या का आरोप, शव बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश; दूसरा बेटा पहुंचा तो भागा आरोपी
Axis Bank में अंदरूनी गड़बड़ी का आरोप: ग्राहक का मोबाइल नंबर बदला, FD की रकम पहुंची दूसरे खाते में, 15 लाख की हेराफेरी पर FIR
पेड़ के नीचे पढ़ाई को मजबूर सरकारी स्कूल के बच्चे, 3 साल से जर्जर भवन का इंतजार; अब ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
बुराड़ी में सूटकेस से मिला 15 साल की लड़की का शव, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप; प्रेम संबंध के शक में वारदात का दावा
समुद्र में गायब हुई 8 मछुआरों की नाव, 13 अगस्त को लौटना था लेकिन नहीं आई वापस; GPS-फोन बंद, Coast Guard ने शुरू की तलाश
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा मोड़! SIT की फाइनल रिपोर्ट में चंपत राय-अनिल मिश्रा का नाम नहीं, 8 आरोपियों पर जांच आगे
24 दिन का आंदोलन रंग लाया! JSSC-CGL रद्द, TDPL की परीक्षाएं भी सवालों के घेरे में; अब 2014 से खुलेगी भर्ती घोटालों की फाइल