कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आधी रात हादसा: छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल, विरोध में उतरे विद्यार्थी

कृषि विश्वविद्यालय के हॉस्टल में आधी रात हादसा: छत का प्लास्टर गिरने से छात्र घायल, विरोध में उतरे विद्यार्थी

रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के शिवम छात्रावास में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हॉस्टल के एक कमरे की छत का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे कमरे में सो रहा एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे में छात्र के सिर पर चोट आई है, जबकि कमरे में रखा बिस्तर, किताबें और अन्य सामान भी मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद छात्रावास में अफरा-तफरी मच गई और अन्य छात्र डर के कारण अपने कमरों से बाहर निकल आए। घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्र अब खतरे से बाहर है।

रातों-रात खाली कराए गए कमरे
हादसे के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने एहतियातन संबंधित विंग के छात्रों को रात में ही कमरे खाली कराने का फैसला लिया। सभी विद्यार्थियों को अन्य सुरक्षित कमरों और छात्रावासों में शिफ्ट किया गया। आधी रात को अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे परिसर में भगदड़ और तनाव का माहौल बन गया। छात्रों का कहना है कि प्लास्टर कुछ देर पहले या बाद में गिरता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद कई विद्यार्थियों ने हॉस्टल भवन की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है।

अगले दिन छात्रों का प्रदर्शन
शुक्रवार सुबह घटना के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने हॉस्टल की जर्जर इमारतों की मरम्मत, सुरक्षित आवासीय व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कुलपति के वाहन के सामने बैठकर विरोध जताया, जबकि एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और सभी छात्रावासों का तत्काल सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की।

Read More 54 दिन स्कूल से गायब रहे शिक्षक, नशे में बीईओ कार्यालय पहुंचकर की अभद्रता, डीईओ ने किया सस्पेंड

पहले भी कर चुके थे शिकायत
छात्रों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी कई बार हॉस्टल की दीवारों, छतों और अन्य संरचनाओं में दरारें तथा जर्जर स्थिति की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी थी। इसके बावजूद समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। अब इस हादसे के बाद छात्रों में डर का माहौल है और वे हॉस्टल में रहने को लेकर खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Read More Viral Video: बाढ़ पीड़ितों को राशन लेने पहुंचे लोगों से कथित बदसलूकी, दुकानदार का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

कुलपति ने बुलाई समीक्षा बैठक
घटना को गंभीरता से लेते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. गिरीश चंदेल ने सोमवार को सभी छात्रावासों के वार्डनों और संबंधित अधिकारियों की बैठक बुलाई है। बैठक में प्रत्येक हॉस्टल की स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी और उसके आधार पर मरम्मत, सुरक्षा जांच तथा आवश्यक कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

प्रशासन का पक्ष
विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. संजय शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सभी छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया गया था। घायल छात्र का तुरंत इलाज कराया गया और उसकी स्थिति अब सामान्य है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है तथा भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप