दुर्ग में सख्त ट्रैफिक नियम: सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

दुर्ग में सख्त ट्रैफिक नियम: सरकारी कर्मचारियों के लिए हेलमेट-सीट बेल्ट अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के Durg जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर और जिला दण्डाधिकारी ने सभी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इस आदेश का उद्देश्य बढ़ते सड़क हादसों पर रोक लगाना और सरकारी तंत्र के माध्यम से आम जनता में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।helmet_1777320259

जारी निर्देशों के मुताबिक, दोपहिया वाहन चलाने वाले कर्मचारियों को हर हाल में हेलमेट पहनना होगा, जबकि चारपहिया वाहन चालकों के लिए सीट बेल्ट लगाना जरूरी किया गया है। कलेक्टर अभिजित सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराएं। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।helmet_1777320151

वहीं, दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार चालान कार्रवाई के बावजूद नियमों का पालन पूरी तरह सुनिश्चित नहीं हो पा रहा है। कई लोग अब भी बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाते नजर आते हैं। ऐसे में प्रशासन का यह कदम न केवल सरकारी कर्मचारियों की जवाबदेही तय करेगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए भी एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Read More शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो टावर पर चढ़ा युवक! 125 फीट ऊंचाई पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

Latest News

रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति पर हाई कोर्ट सख्त, एनएचएआई से मांगा जवाब
म्यूल बैंक खातों के जरिए करोड़ों की साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 11 राज्यों से जुड़े तार, छह गिरफ्तार
ट्रांसफर आदेश नहीं माना, फिर भी मिला राज्यपाल पुरस्कार, शिकायत के महीनों बाद जागा विभाग, व्याख्याता पर जांच शुरू
CG News: सुकमा में मेडिकल रिपोर्ट ने बदल दी मरीज की पहचान! उम्र से लेकर लिंग तक गलत दर्ज, मौत के बाद परिवार ने मांगी जांच
CG News: धमतरी में मवेशियों के अवैध परिवहन का पर्दाफाश, पुलिस की घेराबंदी में पकड़ी गई पिकअप; चार मवेशियों के साथ तीन आरोपी दबोचे गए
CG News: खैरागढ़ में चाकू-छुरी पर पुलिस की पैनी नजर, रखने वाले ही नहीं बेचने और धार लगाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
CG News: नर्सिंग कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, पदोन्नति वाले पदों पर संविदा नियुक्ति का विरोध; 15 हजार स्टाइपेंड की मांग
ट्रंप सरकार का AI पोस्टर बना विवाद की वजह, ‘Mr. Singh’ के नाम पर भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जताई नाराजगी
Red Fort Blast: लाल मंदिर पर नहीं मिली जगह तो लाल किले की ओर मुड़ी कार, NIA चार्जशीट में साजिश की पूरी टाइमलाइन का खुलासा
Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश
Sagar Liquor Tragedy: खेत में नकली शराब की ‘फैक्ट्री’, बोतल पर ‘सागर गोल्ड’ का लेबल और गांवों में मौतें! अब न्यायिक जांच खोलेगी नेटवर्क का राज
CG News: घर में फंदे से लटकी मिली 26 वर्षीय शिक्षिका, आत्मानंद स्कूल में थी पदस्थ; मौत की वजह अब भी अनसुलझी