शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो टावर पर चढ़ा युवक! 125 फीट ऊंचाई पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो टावर पर चढ़ा युवक! 125 फीट ऊंचाई पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान

बेमेतरा। जिले के बदनारा गांव में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक नाराज होकर करीब 125 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गया। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही नांदघाट पुलिस भी पहुंची और काफी देर तक समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

पत्नी से मांगे शराब के पैसे, इनकार के बाद उठाया खतरनाक कदम
मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने अपनी पत्नी से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। पत्नी द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने के बाद वह नाराज हो गया। इसके बाद गुस्से में घर से निकलकर गांव में लगे BSNL टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में जब लोगों की नजर टावर पर मौजूद युवक पर पड़ी तो पूरे गांव में इसकी खबर फैल गई। करीब 125 फीट की ऊंचाई पर युवक को देखकर ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने समझाया, घंटों बाद नीचे उतरा युवक
घटना की सूचना मिलते ही नांदघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक से बातचीत कर उसे नीचे आने के लिए समझाना शुरू किया। ग्रामीण भी लगातार उसे शांत रहने और नीचे उतरने के लिए कहते रहे। काफी देर तक चले प्रयास और समझाइश के बाद युवक नीचे आने के लिए तैयार हुआ। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। राहत की बात रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Read More Rules Changes From 1 September 2026: 1 सितंबर से बदलेंगे ये 5 बड़े नियम! फ्लाइट से LPG तक, आपकी जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर होगा असर

इलाके में देर रात तक जुटी रही भीड़
युवक के टावर पर चढ़ने की खबर के बाद बदनारा गांव में देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। पूरा मामला नांदघाट थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने युवक को समझाइश देकर मामले को शांत कराया।

Read More Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार
खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार
अदालतें सिर्फ इमारतें नहीं…’, विदाई पर भावुक हुए चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा, बोले- न्याय का पवित्र मंदिर हैं, देखे वीडियो
‘अब और नहीं!’ 3 साल से जर्जर सड़क पर भड़का गुस्सा, ग्रामीणों ने NH-53 पर लगा दिया जाम
स्वाइन फ्लू की बढ़ती रफ्तार से छत्तीसगढ़ में चिंता, 205 मिले मरीज ; 57 एक्टिव केस, 44 अस्पताल में
शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो टावर पर चढ़ा युवक! 125 फीट ऊंचाई पर घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे बचाई जान
Jhiram Valley Case: 13 साल बाद आज आएगा झीरम घाटी कांड का फैसला? NIA कोर्ट में अंतिम बहस के बाद जजमेंट पर टिकी नजरें
Teacher’s Day 2026: CM साय का शिक्षकों से भावुक आग्रह- ‘हर बच्चे की क्षमता पहचानिए, जो पीछे रह गया उसका हाथ थामिए’
CGPSC भर्ती घोटाले में ED का शिकंजा! 30 लोगों को नोटिस, 3 करोड़ की कथित वसूली की जांच; पुराने आरोपी भी रडार पर
Huawei Nova 16s Pro: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया नया फोन, 100W चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले भी
बच्चों को 2 साल तक कम दें चीनी? स्टडी में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन, जानें एक्सपर्ट की राय
आबकारी बाबू का भौकाल: बिना आय गिने एसीबी ने पेश की खात्मा रिपोर्ट, शिकायतकर्ता ने भी पीछे खींचे कदम