भाटापारा शाखा नहर के हरे पेड़ों पर चली आरी, अनुमति पर फंसा पेंच

भाटापारा शाखा नहर के हरे पेड़ों पर चली आरी, अनुमति पर फंसा पेंच

बुडनी से मोपका तक तटबंधों से कट रहे छोटे-बड़े पेड़, कार्यादेश में 2 और 12 माह की अवधि दर्ज

भाटापारा शाखा नहर की सफाई के लिए जारी कार्यादेश के तहत अब तटबंधों के अंदर और बाहर लगे छोटे-बड़े हरे-भरे पेड़ काटे जा रहे हैं। काम तो चल रहा है, लेकिन कटाई की मंजूरी को लेकर वन विभाग और नहर विभाग आमने-सामने नजर आ रहे हैं। मौके पर जुटे मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार ने संबंधित विभागों से अनुमति ले रखी है। उधर, वन विभाग ने ऐसी किसी भी अनुमति के जारी होने की जानकारी से इनकार कर दिया है।

तिल्दा-नेवरा संभाग से जारी हुआ आदेश, अवधि को लेकर उलझन

Read More न्यायालय से राहत मिली, लेकिन स्कूल में नहीं मिला प्रवेश, दोबारा दाखिले के लिए चक्कर लगा रहा दृष्टिबाधित छात्र

नहर सफाई का यह कार्यादेश रायपुर जिले के तिल्दा-नेवरा स्थित कार्यालय कार्यपालन अभियंता, एमएमपी डिसनेट संभाग क्रमांक-03 की ओर से जारी किया गया है। आदेश के ब्योरे के अनुसार, खरोरा तहसील के ग्राम बुडनी से भाटापारा तहसील के ग्राम मोपका तक भाटापारा शाखा नहर के तट और तटबंधों के अंदर-बाहर उगे पेड़-पौधों की कटाई, सफाई और ढुलाई का काम होना है।

Read More 540 करोड़ का कोल लेवी घोटाला: नियम बदलकर वसूली का रास्ता बनाने और 1 करोड़ नकद लेने का आरोप, हाई कोर्ट पहुंचे IAS जयप्रकाश मौर्य

इसी कागज में काम पूरा करने की अवधि को लेकर भी उधेड़बुन बनी हुई है। आदेश में स्वीकृत दरों के आधार पर दो माह में काम निपटाने का जिक्र है, जबकि उसी पत्र में 12 माह की समयावधि भी लिखी है।

नहर विभाग का अनुमति पत्र मिला, वन मंजूरी पर स्थिति अटकी

कटाई वाले स्थल पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी विप्लव चौहान ने बताया कि दूसरे विभागों को भी अपने क्षेत्र में पेड़ काटने के लिए वन विभाग से अनुमति लेना जरूरी होता है।

विप्लव चौहान के मुताबिक, कटाई कर रहे लोगों के पास नहर विभाग का अनुमति पत्र बकायदा मौजूद है। इसके बावजूद वन विभाग की मंजूरी को लेकर कोई जानकारी खुलकर सामने नहीं आई है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उच्च अधिकारियों के स्तर से अनुमति जारी हुई होगी, तो उन्हें इसकी भनक नहीं है।

एसडीएम लेंगी जानकारी, तहसीलदार ने नहीं उठाया फोन

भाटापारा की एसडीएम श्यामा पटेल ने इस विषय में जानकारी लेने की बात कही है। नहर विभाग के एक कर्मचारी का कहना है कि इस संबंध में तहसीलदार को पत्र भेजा गया है। तहसीलदार से संपर्क करने की कोशिश भी हुई, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Tags:

Latest News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायपुर के 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल, मन की बात से लेकर Tarang 2.0 तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायपुर के 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल, मन की बात से लेकर Tarang 2.0 तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम
भाटापारा शाखा नहर के हरे पेड़ों पर चली आरी, अनुमति पर फंसा पेंच
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 8.5 डिग्री पहुंचा, अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
महादेव सट्टा केस: हिमांशु 10 दिसंबर तक जेल में, 15 करोड़ के लेनदेन पर बचाव पक्ष ने मांगे साक्ष्य
रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन की टक्कर में 13 की मौत, चार बच्चों ने भी गंवाई जान
29 नवंबर 2026 राशिफल: रवि पुष्य योग में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, रुका पैसा मिलेगा वापस; सिंह और कुंभ रहें सतर्क
राजनांदगांव में खूनी संघर्ष: पहले लोहे की पाइप और बोतल से हमला, फिर अस्पताल में चाकूबाजी; तीन आरोपी गिरफ्तार
रूस के कामचटका में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, धरती कांपने से मची हलचल, सुनामी का खतरा नहीं
एआई फोटो से उगाही: द हनी बैजर का कथित संपादक कोमल चौबे गिरफ्तार 
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ बनी करियर की सबसे लंबी फिल्म, CBFC से मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट; 4 दिसंबर को सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से होगा मुकाबला
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को डिजिटल बना रहा ‘तुंहर टोकन’ ऐप, घर बैठे किसानों को मिल रहा टोकन; जानिए कैसे बदली व्यवस्था
बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिला 4.29 करोड़ का सोना, 24 लाख नकद भी बरामद; जमीन में गाड़कर रखा था खजाना