रायपुर: जनता गड्ढों में, PWD सफाई में! एक साल में जवाब दे गई करोड़ों की सड़क

रायपुर: जनता गड्ढों में, PWD सफाई में! एक साल में जवाब दे गई करोड़ों की सड़क

रायपुर: राजधानी रायपुर में लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महज एक साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क अब उखड़ने लगी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

डामर की परत चादर की तरह खिसक रही है और सड़क पर जगह-जगह चौड़े गड्ढे बन गए हैं। यह मामला कौशल्या विहार (पूर्व में कमल विहार) गेट से डुमरतराई सब्जी बाजार होते हुए फुंडहर जाने वाली मुख्य सड़क का है, जो रोज़ाना हजारों वाहनों की आवाजाही का प्रमुख मार्ग है।

करोड़ों खर्च, कुछ महीनों में बदहाल सड़क
जानकारी के अनुसार, यह सड़क फरवरी 2025 में दो करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई गई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में सड़क की हालत इतनी खराब हो गई कि हादसों का खतरा मंडराने लगा। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब स्थिति को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।

Read More समुद्र के बीच गांधी की शतरंज की बाजी, 24 दिन की यात्रा में सीखी उर्दू-तमिल

खुलासा होते ही हरकत में आया विभाग
जैसे ही सड़क की बदहाली का मामला सामने आया, PWD अधिकारी आनन-फानन में मरम्मत कार्य में जुट गए। सड़क को खोदने के कुछ ही घंटों के भीतर दोबारा डामरीकरण कर दिया गया, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Read More CG Crime News : शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, घर में फंदे पर मिला 25 वर्षीय काजल का शव

PWD अधिकारी का बयान
PWD अधिकारी आशीष नागपुरे ने बताया कि सड़क को फिर से सुधारा जा रहा है। उन्होंने कहा, “रोड की रफनेस को खत्म करने के लिए मरम्मत की जा रही है। अगर सड़क को ऐसे ही छोड़ दिया जाता, तो दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती। जहां-जहां दिक्कत है, वहां दोबारा डामर डालकर सड़क को समतल किया जा रहा है।”

गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
करोड़ों की लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब होना PWD की निर्माण गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आम लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ, तो भविष्य में ऐसे मामले और सामने आ सकते हैं।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार