थलापति विजय के तलाक पर लगा पूर्ण विराम: पत्नी संगीता ने कोर्ट से वापस ली याचिका, फैमिली कोर्ट ने किया केस बंद

थलापति विजय के तलाक पर लगा पूर्ण विराम: पत्नी संगीता ने कोर्ट से वापस ली याचिका, फैमिली कोर्ट ने किया केस बंद

चेन्नई। अभिनेता से राजनेता बने तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख जोसेफ विजय (थलापति विजय) और उनकी पत्नी संगीता के वैवाहिक विवाद को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है। संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में दायर अपनी तलाक याचिका वापस ले ली है। इसके बाद अदालत ने मामले का निस्तारण करते हुए केस बंद कर दिया है। आज निर्धारित सुनवाई के दौरान संगीता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुईं और न्यायालय को बताया कि वह तलाक की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी।

15 जून को टली थी सुनवाई
इससे पहले 15 जून को स्थानीय फैमिली कोर्ट ने मामले की सुनवाई स्थगित कर अगली तारीख 7 अगस्त तय की थी। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान संगीता ने अपना रुख बदलते हुए तलाक की अर्जी वापस लेने का फैसला सुनाया। अदालत ने इसके बाद मामले का औपचारिक रूप से निपटारा कर दिया।

फरवरी 2026 में दायर की थी तलाक की याचिका
संगीता ने फरवरी 2026 में स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। याचिका में उन्होंने विवाह समाप्त करने की मांग करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने कथित विवाहेतर संबंध (एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर), मानसिक क्रूरता, उपेक्षा और वैवाहिक दायित्वों से दूरी जैसे आरोपों का उल्लेख किया था।

Read More सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान

याचिका में लगाए गए थे गंभीर आरोप
कोर्ट में दाखिल याचिका के अनुसार, संगीता ने दावा किया था कि वर्ष 2021 में उन्हें जानकारी मिली कि विजय कथित तौर पर एक अभिनेत्री के साथ संबंध में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि इस वजह से उन्हें मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा। याचिका में कहा गया था कि समय के साथ विजय परिवार से दूर होते गए और उन्होंने पत्नी को अपने सार्वजनिक एवं पेशेवर कार्यक्रमों से अलग रखना शुरू कर दिया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया था कि भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक सहयोग भी धीरे-धीरे समाप्त हो गया। 

Read More इमरान हाशमी की हॉरर फिल्मों में वापसी, ‘रूह’ से बड़े पर्दे पर मचेगा खौफ! डर, रोमांस और संगीत का होगा अनोखा संगम

27 साल पुराना रिश्ता
विजय और संगीता का रिश्ता करीब तीन दशक पुराना है। दोनों ने पहले 1998 में ब्रिटेन में अपनी शादी का पंजीकरण कराया था। इसके बाद 1999 में चेन्नई में पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न हुआ।

दंपति के दो बच्चे हैं

  • जेसन संजय
  • दिव्या साशा

अफवाहों के बीच आई थी तलाक की खबर
पिछले कुछ वर्षों से संगीता के विजय के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम दिखाई देने के कारण दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं होती रही थीं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी लंबे समय तक इन अटकलों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। बाद में तलाक याचिका दायर होने के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला। अब याचिका वापस लिए जाने के बाद फिलहाल तलाक की कानूनी प्रक्रिया समाप्त हो गई है।

आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार
अभी तक विजय या संगीता की ओर से इस घटनाक्रम पर कोई विस्तृत सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। अदालत में याचिका वापस लेने के बाद मामला कानूनी रूप से समाप्त हो चुका है। यदि भविष्य में दोनों पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आती है, तो स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Tags:

Latest News

बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिले 711 BGL सेल, सुरक्षा बलों ने बरामद किया भारी विस्फोटक बीजापुर में माओवादियों के डंप से मिले 711 BGL सेल, सुरक्षा बलों ने बरामद किया भारी विस्फोटक
सुकमा में पति ने पत्नी के सिर पर किया जानलेवा हमला, CRPF जवानों ने पहुंचाया अस्पताल; हालत गंभीर
बालोद में सिरफिरे युवक का तांडव, धारदार हथियार से ग्रामीणों पर किया हमला; बच्चे-बुजुर्ग समेत 6 घायल
छत्तीसगढ़ में 9 नगरीय निकाय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, नाली सफाई और पानी की शिकायतों में लापरवाही पर कार्रवाई
पश्चिम बंगाल में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी की हत्या कर कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति, गोद में मासूम बच्चे भी बैठे रहे
अमित जोगी की बढ़ीं मुश्किलें, FIR के बाद गुजरात से दिया जवाब; बोले- फरार नहीं हूं, पहले ही दी थी पुलिस को जानकारी
छत्तीसगढ़ में CHO का आंदोलन तेज, स्वास्थ्य भवन का किया घेराव; 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
183 करोड़ के मैनपावर घोटाले में पूर्व आबकारी MD को राहत, 95 दिन बाद मिली जमानत
वेटिंग लिस्ट में पहला स्थान, फिर भी नियुक्ति से इनकार, हाई कोर्ट ने जिला न्यायाधीश की अपील खारिज की
TET की नई शर्त से पुराने शिक्षकों में हड़कंप, नौकरी बचाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
ई-ऑफिस से बाहर होंगे हजारों निष्क्रिय यूजर्स, 28,792 डिजिटल आईडी में होगी छंटनी
तीन महीने पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम, संप्रेक्षण गृह के बाहर घात लगाकर बैठे तीन नाबालिगों ने की हत्या