धमतरी में पोल्ट्री फार्म पर तेंदुए का हमला, 10 मुर्गियों का किया शिकार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

धमतरी में पोल्ट्री फार्म पर तेंदुए का हमला, 10 मुर्गियों का किया शिकार, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। केरेगांव रेंज के ग्राम मोहलाई स्थित एक निजी पोल्ट्री फार्म में घुसे तेंदुए ने कई मुर्गियों का शिकार कर लिया। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तेंदुआ मुर्गियों को अपने जबड़े में दबाकर ले जाता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात तेंदुआ पोल्ट्री फार्म की जाली तोड़कर अंदर घुस गया। अचानक हुए हमले से फार्म में मौजूद मुर्गियां घबरा गईं और इधर-उधर भागने लगीं। कुछ ही देर में तेंदुए ने करीब 10 मुर्गियों का शिकार कर लिया। यह पोल्ट्री फार्म रिहायशी इलाके से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।comp-28-b_1780746179

ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब तेंदुआ इस इलाके में देखा गया हो। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय में यह तीसरी बार है जब तेंदुआ आसपास के पोल्ट्री फार्मों तक पहुंचा है। मोहलाई गांव जंगल से सटा हुआ है, जहां अक्सर हिरण, चीतल और अन्य वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में तेंदुए के गांव के नजदीक आने से लोगों में भय का माहौल है।

Read More सरकारी कर्मचारियों के निलंबन पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आखिर क्यों खारिज किया सिंगल बेंच का आदेश?

वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है। धमतरी वन मंडल के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही पोल्ट्री फार्म को हुए नुकसान का आकलन कर नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।comp-28-c1780746265_1780761306

Read More बीजापुर के जंगलों में CRPF का बड़ा ऑपरेशन! 14 नक्सल डंप ध्वस्त, IED-डेटोनेटर समेत हथियारों का जखीरा बरामद

पोल्ट्री फार्म संचालक के अनुसार, हाल के दिनों में फार्म को भारी नुकसान हुआ है। उनका दावा है कि बीते 10 दिनों में लगभग 500 मुर्गियों की मौत हुई है, जिससे लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ। लगातार हो रही घटनाओं को देखते हुए फार्म को फिलहाल खाली करा दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी