Janjgir-Champa News: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में, देखे वीडियो

Janjgir-Champa News: सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर बच्चों के सामने अशोभनीय हरकत का आरोप, छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने लिया हिरासत में, देखे वीडियो

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में पदस्थ हेडमास्टर पर बच्चों के सामने कथित तौर पर अशोभनीय हरकत करने और छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार की कोशिश करने के आरोप लगे हैं। घटना के बाद छात्रों ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीण और अभिभावक स्कूल पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला पामगढ़ ब्लॉक के डोंगाकोहरौद शासकीय प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है।

बच्चों ने परिजनों को बताई पूरी घटना
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को स्कूल की कक्षाएं चल रही थीं। इसी दौरान चौथी और पांचवीं कक्षा के कुछ बच्चों ने कथित तौर पर हेडमास्टर को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। बच्चों का आरोप है कि उनके सामने अशोभनीय हरकत की गई और कुछ छात्राओं को अपने पास बुलाने की भी कोशिश की गई। घटना से घबराए बच्चों ने स्कूल से घर लौटकर अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी।स्कूल की छात्राओं ने हेडमास्टर की करतूत के बारे में दी जानकारी

स्कूल पहुंचे अभिभावक, बनाया वीडियो
बच्चों की बात सुनने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे। उनका आरोप है कि वहां उन्होंने हेडमास्टर को अनुचित अवस्था में देखा। परिजनों ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। इसके बाद अभिभावकों ने तत्काल डायल-112 और पामगढ़ पुलिस को सूचना दी।

Read More CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची और आरोपी हेडमास्टर को थाने ले गई। पुलिस ने छात्राओं और उनके अभिभावकों के बयान दर्ज किए हैं।अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के समय स्कूल में क्या परिस्थितियां थीं और उपलब्ध वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।बच्चों की शिकायत के बाद परिजन स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर उनके सामने पहनने लगा पैंट

Read More छत्तीसगढ़ में 3 एक्स-कैडर डीजी पदों के प्रस्ताव पर विवाद, PMO से हस्तक्षेप की मांग; इधर बिना केंद्र की मंजूरी मिले प्रमोशन देने की तैयारी!

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग ने भी स्वतंत्र विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।जांजगीर-चांपा के स्कूल में हेडमास्टर पर गंभीर आरोप। - Dainik Bhaskar

ग्रामीणों में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान होना चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी और विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार