Illegal Mining Exposed: बिलासपुर में दिन-रात चल रहा था रेत का खेल, प्रशासन की रेड में खुला बड़ा नेटवर्क

Illegal Mining Exposed: बिलासपुर में दिन-रात चल रहा था रेत का खेल, प्रशासन की रेड में खुला बड़ा नेटवर्क

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। खनिज विभाग, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन दिनों तक चले विशेष अभियान में 14 वाहनों को जब्त किया है। इसमें जेसीबी, हाईवा और ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं, जो रेत और मिट्टी के अवैध उत्खनन व परिवहन में लिप्त पाए गए।

दरअसल, जिले में लंबे समय से अवैध खनन पर नियंत्रण के दावे किए जा रहे थे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक खनिज माफिया दिन-रात सक्रिय हैं और खुलेआम नियमों को ताक पर रखकर अवैध उत्खनन कर रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया।whatsapp-image-2026-03-26-at-34159-pm_1774522140

23 से 25 मार्च के बीच काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, सेंदरी, जयरामनगर, कोटा समेत कई इलाकों में टीमों ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान खम्हरिया में अवैध उत्खनन करते जेसीबी और ट्रैक्टर जब्त किए गए, जबकि सकरी में मिट्टी और ईंट का अवैध परिवहन करते वाहन पकड़े गए। जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी परिवहन में लगे 3 हाईवा समेत कई वाहन जब्त हुए, वहीं सेंदरी और आसपास के क्षेत्रों में रेत ढोते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े गए।

Read More छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी

जब्त किए गए सभी 14 वाहनों को संबंधित थानों कोनी, कोटा, केंदा और लावर चौकी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।whatsapp-image-2026-03-26-at-34200-pm_1774522372

Read More Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच

हालांकि, इस कार्रवाई के बावजूद बड़ा सवाल यह है कि लगातार अभियानों के बावजूद जिले में अवैध खनन क्यों नहीं रुक पा रहा। स्थानीय स्तर पर विभागीय निगरानी और जवाबदेही पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि यह कार्रवाई सिर्फ औपचारिकता साबित होती है या वाकई खनिज माफियाओं पर स्थायी लगाम लग पाती है।

Latest News

रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम रायपुर में गणेश विसर्जन की खास तैयारी: खारून नदी में सीधे विसर्जन पर रोक, महादेव घाट पर निगम का मेगा इंतजाम
300 रुपये की थाली से पैक्ड पनीर तक सवाल! जगदलपुर में जांच के दौरान 4 सैंपल अमानक, खाद्य गुणवत्ता पर चिंता
Raipur Meat Ban: रायपुर में 3 दिन नॉनवेज पर रोक! मांस-मटन की दुकानें और होटल रहेंगे बंद, निगम ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ में तिमाही परीक्षा की तैयारी पर सवाल: कहीं शिक्षकों ने चंदा जुटाकर छपवाए पेपर, कहीं ब्लैकबोर्ड पर लिखे सवालों से हुई परीक्षा
अंधेरे की आड़ में तोड़ते थे घरों के ताले, पुलिस ने किया तीन चोरियों का खुलासा, 4.81 लाख का माल बरामद
सेवा संकल्प में नहीं पहुंचे 21 शिक्षक को नोटिस, संघों ने खोला मोर्चा, सरकारी कार्यक्रमों के बहिष्कार की दी चेतावनी
प्रेमी के खाते में पैसे डालने की जिद, 17 साल की किशोरी ने भाई को कमरे में किया कैद
सेवानिवृत्ति से पहले पूरा होगा पेंशन का हिसाब, 30 सितंबर तक निपटेंगे सभी लंबित प्रकरण
LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी