नाम कटा तो आज आख़िरी मौका! रायपुर में 1.33 लाख वोटरों को नोटिस, सिर्फ 30% ने दिए दस्तावेज

नाम कटा तो आज आख़िरी मौका! रायपुर में 1.33 लाख वोटरों को नोटिस, सिर्फ 30% ने दिए दस्तावेज

रायपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से नाम कटने वाले लोगों के लिए आज दावा-आपत्ति करने का अंतिम दिन है। जिन मतदाताओं के नाम प्रारूप मतदाता सूची से हटाए गए हैं, वे 22 जनवरी तक ही अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का दावा या आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

इधर रायपुर जिले में 1 लाख 33 हजार से अधिक मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन अब तक केवल करीब 30 प्रतिशत लोगों ने ही आवश्यक दस्तावेज जमा कराए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य 13 दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज जमा कर नोटिस का जवाब दिया जा सकता है।

नाम जोड़ने में ज्यादा दिलचस्पी
अधिकारियों के अनुसार, नोटिस का जवाब देने की तुलना में लोग नया आवेदन करने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। राज्यभर में अब तक

Read More जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा

  • 1,42,866 लोगों ने नाम जोड़ने (फॉर्म-6) के लिए आवेदन किया है
  • 4,243 लोगों ने नाम विलोपन (फॉर्म-7)
  • 42,202 लोगों ने नाम संशोधन (फॉर्म-8) के लिए आवेदन दिया है

जिन मतदाताओं ने गणना पत्र नहीं भरा था या जिनका नाम किसी कारण से प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, वे ऑनलाइन या ऑफलाइन फॉर्म-6 के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

Read More प्लॉट के अंदर सड़ी-गली लाश मिलने से मचा हड़कंप! महिला की नजर पड़ी तो खुला राज, मौके पर पहुंची पुलिस

14 फरवरी तक सुनवाई, 21 को फाइनल लिस्ट
दावा-आपत्ति की समयसीमा खत्म होने के बाद अब तक मिले मामलों की सुनवाई 14 फरवरी तक जारी रहेगी। इसके बाद 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

राजनीतिक दलों के गंभीर आरोप
इस पूरे SIR अभियान को लेकर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी समेत कई राजनीतिक दलों ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि रायपुर सहित कई जिलों में लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे गए, उन्हें “दूसरी जगह शिफ्ट” बताकर सूची से बाहर कर दिया गया। पार्टियों का कहना है कि कई बीएलओ ने घर-घर जाकर सत्यापन नहीं किया और समय बचाने के लिए बड़ी संख्या में मतदाताओं को गलत श्रेणी में डाल दिया। इसे लेकर कई जिलों में धरना-प्रदर्शन भी हुए हैं।

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार