Giroudhpuri Dham Fire: मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, 3 सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 16 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

Giroudhpuri Dham Fire: मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, 3 सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 16 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के पवित्र धार्मिक स्थल गिरौधपुरी धाम में आज सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंदिर परिसर के बाहर स्थित दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और लपटों से भर गया और श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे आग की शुरुआत हुई, जिसके पीछे शॉर्ट सर्किट को वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के बाद आग भड़की, जो कुछ ही मिनटों में आसपास की झोपड़ीनुमा दुकानों तक फैल गई।

इस दौरान हालात और गंभीर तब हो गए जब आग की चपेट में आए गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक तीन धमाके हुए। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

Read More कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........

आग की इस भयावह घटना में मंदिर परिसर के बाहर लगी करीब 16 अस्थायी दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इन दुकानों में रखी पूजन सामग्री, खाद्य पदार्थ और अन्य सामान राख में तब्दील हो गए, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

Read More अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन नुकसान बेहद बड़ा बताया जा रहा है।

यह घटना एक बार फिर धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा इंतजामों और बिजली व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े करती है। प्रशासन अब आग लगने के सटीक कारणों की जांच में जुट गया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उपायों पर विचार किया जा रहा है।

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल