गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 3 धमाको से दहला घर , छत और दीवारे जमींदोज

गैस सिलेंडर ब्लास्ट,  3 धमाको से  दहला घर , छत और दीवारे  जमींदोज

छतीसगढ़ l खाने बनाते वक्त रसोई घर के गैस सिलेंडर के पाइप लाइन में लीकेज के कारण आग लग गई l आग सीधे गैस सिलेंडर तक जा पहुंचा जिससे जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर ब्लॉस्ट हो गया। इसके  कुछ देर बाद एक के बाद एक और धमाके हुए। इससे रसोई घर का छत भी उड़ गया। हादसे में मां और बेटे बाल-बाल बच गए।

छत्तीसगढ़ कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर बस्ती में शनिवार देर रात गैस सिलेंडर ब्लॉस्ट गया। जानकारी के अनुसार गजानंद साहू के घर की रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप से गैस लीक हो रही थी l भोजन बनाते वक्त किसी ने भी ध्यान नहीं दिया  और गैस लीक होने के कारण आग भड़क गई। देखते ही देखते  सिलेंडर तक आग पहुंच गई और सिलेंडर में ब्लॉस्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि घर की दीवारों और छत का हिस्सा क्षतिग्रस्त कर दिया। हादसे के समय घर में महिला और दो बच्चे मौजूद थे। समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का काम किया।

आग से रसोई घर में रखे  फ्रिज  और दुसरे गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया।l  आग से घर का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला व बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद बाल्टी, पाइप और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

Read More जतमई-घटारानी से राजिमधाम तक महिला चोर गिरोह का नेटवर्क! कार से रेकी, भीड़ में पलक झपकते उड़ाते थे जेवर; 7 महिलाएं गिरफ्तार

सूचना मिलने पर डायल 112 और मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस पाइप से रिसाव के कारण आग लगने की आशंका है। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, मकान और रसोई घर में रखा पूरा सामान जलकर खाक हो गया है। घटना के बाद रामनगर बस्ती में दहशत का माहौल है। पुलिस ने लोगों से गैस सिलेंडर और पाइप की समय-समय पर जांच कराने तथा रिसाव की आशंका होने पर तत्काल संबंधित एजेंसी या फायर ब्रिगेड को सूचना देने की बात कही है।

Read More मंत्रियों की नहीं सुन रहे अफसर, कमीशन के खेल में मरीजों की जान से भी खिलवाड़

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद
मोपका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार
रात्रि गश्त में चाकूबाज गिरफ्तार, बटनदार चाकू जब्त, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले
शराब के नशे में पड़ोसी के घर घुसकर मारपीट, निगरानी बदमाश और पत्नी गिरफ्तार
साइबर अपराध पर आईजी की सख्ती, साइबर पोर्टल पर रोजाना लॉगिन अनिवार्य, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर FIR के निर्देश
स्थगन आदेश के बावजूद नामांतरण का आरोप! तखतपुर में राजस्व विभाग पर उठे सवाल, SDM बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
मिड-डे मील की थाली में मिली काली गोलीनुमा चीज, 30 छात्राओं को पेट दर्द; बेमेतरा के स्वामी आत्मानंद स्कूल में हड़कंप
व्यक्तिगत प्रचार के लिए नहीं है जनहित याचिका , कथित पत्रकार की पीआईएल हाईकोर्ट से ख़ारिज
10 दिन पहले खरीदी ई-स्कूटी बनी आफत! तड़के धमाके के साथ घर में लगी आग, मां-बेटी 60% झुलसीं; सामान जलकर खाक
‘जिसे खोज रहा था, उसी की हत्या का आरोपी निकला!’ CCTV से खुला राज, पुणे में 9 साल की मासूम के केस में पड़ोसी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत! हाईवे पर पहाड़ का मलबा, सैकड़ों वाहन फंसे; बच्चों को कंधे पर लेकर स्कूल पहुंच रहे अभिभावक
बिलासपुर में मूर्ति निर्माण पर सख्ती, पीओपी और रासायनिक रंगों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध