छत्तीसगढ़ की पुलिस सेवा में पांच नए अधिकारी, दो बेटियों को मिला गृह राज्य का गौरव

छत्तीसगढ़ की पुलिस सेवा में पांच नए अधिकारी, दो बेटियों को मिला गृह राज्य का गौरव

नई दिल्ली/रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 में चयनित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों के कैडर आवंटन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस महत्वपूर्ण आवंटन के तहत छत्तीसगढ़ राज्य को पांच नए युवा आईपीएस अफसर मिले हैं, जो आने वाले समय में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की बागडोर संभालने में अपना योगदान देंगे। यह प्रदेश के लिए विशेष गौरव का क्षण है कि इन पांच अधिकारियों में से दो छत्तीसगढ़ की ही बेटियां हैं, जिन्हें गृह राज्य कैडर आवंटित किया गया है।

अखिल भारतीय स्तर पर 189वीं रैंक प्राप्त करने वाली सुश्री पूर्वा अग्रवाल और 202वीं रैंक हासिल करने वाली सुश्री अनुषा पिल्लै को उनकी वरीयता के अनुसार छत्तीसगढ़ कैडर मिला है। गौरतलब है कि सुश्री अनुषा पिल्लै प्रदेश की अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) श्रीमती रेणु पिल्लै एवं सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी श्री संजय पिल्लै की सुपुत्री हैं। इनके अतिरिक्त तीन अन्य मेधावी अधिकारियों को भी छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। इनमें दिल्ली निवासी श्री यश कांवत (रैंक 778), उत्तर प्रदेश के श्री आदित्य कुमार (रैंक 861) तथा महाराष्ट्र के श्री बनसोड़े प्रतीक दादासाहेब (रैंक 862) शामिल हैं। 

Tags:

Latest News

दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी.... दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी