मेले में मामूली धक्का-मुक्की बनी मौंत का कारण

 मेले  में मामूली धक्का-मुक्की बनी मौंत का कारण

गरियाबंद : मड़ई मेले से एक गंभीर मामला सामने आया हैं l जहा मामूली सी धक्का मुक्की में एक युवक की जान चली गई l  मैनपुर मड़ई मेले में मामूली धक्का-मुक्की से शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान लेने तक पहुंच गया। इस मामले में गरियाबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर हत्या के आरोप में न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

पुलिस ने बताया कि 3 जुलाई 2026 को जिला अस्पताल गरियाबंद से सूचना मिली कि मैनपुर निवासी 28 वर्षीय आकाश कश्यप की उपचार के दौरान मौत हो गई है। प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर दिया और घटना थाना मैनपुर क्षेत्र की होने के कारण जांच डायरी मैनपुर थाना भेजी गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण कुमार उके एवं एसडीओपी ओमप्रकाश कुजूर के पर्यवेक्षण में थाना मैनपुर पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सात संदेहियों से पूछताछ की गई।

Read More 86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को सभी मैनपुर मड़ई मेला देखने पहुंचे थे। मेले में भीड़ के दौरान हुई धक्का-मुक्की को लेकर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर आरोपियों ने आकाश कश्यप पर डंडों तथा हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मैनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल गरियाबंद रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त

जांच में स्पष्ट हुआ कि मारपीट के दौरान लगी गंभीर चोटों के कारण ही आकाश कश्यप की मृत्यु हुई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने छह आरोपियों और एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) एवं 3(5) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पूरी कार्रवाई में थाना मैनपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Tags:

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त