शिक्षक से कमीशन मांग रहा शिक्षा विभाग का बाबू, ऑडियो वायरल, विभाग में हड़कंप

शिक्षक से कमीशन मांग रहा शिक्षा विभाग का बाबू, ऑडियो वायरल, विभाग में हड़कंप

बिलासपुर. शिक्षा के मंदिर में ही भ्रष्टाचार का घिनौना चेहरा सामने आया है. मस्तूरी के ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 सीएस नौरके का रिश्वत मांगते हुए एक ऑडियो वायरल हुआ है. इसमें वह खुलेआम मेडिकल बिल के भुगतान के लिए एक शिक्षक से 10% कमीशन मांग रहा है. इस घटना के बाद से पूरा शिक्षा विभाग हिल गया है और ईमानदार शिक्षकों के बीच गुस्सा फूट पड़ा है.

ऑडियो में साफ साफ मांगी गई रिश्वत
यह मामला शिक्षक संतोष कुमार साहू से जुड़ा है, जिन्हें जिला शिक्षा अधिकारी ने मेडिकल खर्च की वापसी के लिए ₹1,87,459 की राशि स्वीकृत की थी. लेकिन भुगतान से पहले बाबू नौरके ने उनसे साफ शब्दों में कहा कि अगर भुगतान चाहिए तो 10% कमीशन देना पड़ेगा. शिक्षक के इनकार के बाद उनकी फाइल रोक दी गई और बाकी सभी शिक्षकों का भुगतान 15 जुलाई को कर दिया गया. सिर्फ इसलिए साहू को अपनी रकम नहीं मिली, क्योंकि उन्होंने घूस देने से मना कर दिया था. यह सिर्फ एक ऑडियो नहीं है, बल्कि शिक्षा विभाग के भीतर चल रहे भ्रष्टाचार का जीता जागता सबूत है. जब शिक्षक ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो उसे महीनों तक लटकाया गया, जबकि बाकी सभी का भुगतान समय पर कर दिया गया.

https://www.nationaljagatvision.com/media/2025-09/aud-20250909-wa0001.m4a

Read More नगर पंचायत अध्यक्ष पर साध्वी के गंभीर आरोप, बोलीं- कामुक मानसिकता से करते हैं मेरा पीछा, संतों के सामने पकड़ा हाथ

मामला सामने आने पर भी नहीं हुई कार्रवाई
इस विवाद के बढ़ने पर मस्तूरी के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टंडन के हस्तक्षेप के बाद शिक्षक का भुगतान तो हो गया, लेकिन अब वायरल ऑडियो ने पूरे विभाग की कलई खोल दी है. यह मामला पहले भी 10 अगस्त को उजागर हुआ था, तब जिला शिक्षा अधिकारी तांडे ने बाबू नौरके से 3 दिन में स्पष्टीकरण मांगा था. लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी नौरके ने कोई जवाब नहीं दिया.APPLICATION  

Read More स्कूल बना मयखाना? शिक्षक का कथित VIDEO वायरल, शिक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए गंभीर सवाल, आखिर कब होगी सख्त कार्रवाई?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ऑडियो के रूप में सबूत सामने है, तब भी भ्रष्ट बाबू पर कार्रवाई क्यों नहीं? क्या शिक्षा विभाग इन कमीशनखोर बाबुओं को बचाने की कोशिश कर रहा है या फिर ईमानदार शिक्षकों को दबाव में रखने की यह एक सोची समझी रणनीति है? ऑडियो वायरल होने के बाद अब सबकी निगाहें जिला शिक्षा अधिकारी पर टिक गई हैं कि क्या वे तुरंत नौरके को निलंबित करेंगे या फिर विभाग की साख को पूरी तरह दांव पर लगा देंगे?

Latest News

सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील सघन कुष्ठ खोज अभियान में लोगों क़ो सहयोग करने कलेक्टर ने की अपील
नशा मुक्ति केंद्र में मौत के बाद बवाल! शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार
CG News: हाथियों को खदेड़ने के नाम पर लापरवाही! शावकों पर फटाखे और पत्थर बरसाने का VIDEO वायरल, ग्रामीणों की हरकत से बढ़ा बड़ा खतरा
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर में लगी थीं 5 गोलियां, एक बुलेट बरामद
मुहर्रम जुलूस में बवाल: दो ताजिया समितियों के बीच जमकर पथराव, 13 गिरफ्तार; पूरे इलाके में पुलिस का पहरा
इंजेक्शन लगने के बाद युवक की मौत! परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल में जमकर हंगामा
अब छत्तीसगढ़ में मिलेगी फ्रेश क्राफ्ट बीयर! सरकार ने दी मंजूरी, लेकिन सख्त नियमों के साथ ही मिलेगा लाइसेंस
लाखों छात्रों की मेहनत पर ब्रेक! पेपर लीक की आशंका के बाद TET परीक्षा स्थगित, भर्ती परीक्षाओं पर फिर सवाल
अब नहीं चलेगी देरी! 15 नेताओं के लंबित आपराधिक मामलों पर हाईकोर्ट का सख्त रुख, विशेष अदालतों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट
गुजरात में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: इमारत मलबे में तब्दील, 6 लोग घायल; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती: 17 जुलाई तक अवकाश पर रोक, MCB कलेक्टर का आदेश जारी
रायपुर में भविष्य के डॉक्टरों की बदहाल व्यवस्था! बिजली बिल नहीं भरा, मेडिकल हॉस्टल की काट दी लाइन, दो दिन तक ब्लैकआउट