एटीएम देगा अनाज , पीडीएस का राशन अब 24 घंटे होगा उपलब्ध , जल्द शुरू होगी वितरण की नई व्यवस्था

एटीएम  देगा  अनाज , पीडीएस का राशन अब 24 घंटे होगा  उपलब्ध , जल्द शुरू होगी वितरण की नई व्यवस्था

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और अधिक पारदर्शी , सुविधायुक्त , और सुगम बनाने के लिए सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रहा है। सरकार बैंक एटीएम की तरह अब ग्रेन एटीएम की शुरुआत करने जा रही है, जिसके बाद राशन कार्डधारक 24 घंटे अपनी सुविधा के अनुसार अनाज ले सकेंगे l इस योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग से की जा रही है।

सरकार बिलासपुर के सीपत रोड स्थित पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास ग्रेन एटीएम स्थापित करने जा रही हैं , यह योजना अपने अंतिम चरण पर पहुँच गया हैं और अगले एक सप्ताह में इसके लोकार्पण की तैयारी की जा रही है। मशीन में राशन कार्ड या आधार नंबर दर्ज कर बायोमेट्रिक सत्यापन करने के बाद निर्धारित मात्रा में अनाज सीधे थैले या बोरी में मिल जाएगा।

इस व्यवस्था से राशन दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी l  दुकान खुलने व बंद होने की बाध्यता भी समाप्त हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार योजना सफल रहने पर इसे प्रदेशभर में लागू किया जाएगा।

Read More मनरेगा में फर्जी बिल के आरोपी उपयंत्री पर बड़ी कृपा: 2023 में बने सहायक अभियंता, अब ईई बनाने की फाइल पीएससी पहुँची

खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने बताया कि ग्रेन एटीएम पूरी तरह स्वचालित होगा और पात्र हितग्राहियों को पारदर्शी एवं सुविधाजनक तरीके से राशन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Read More एयर गन से चली गोलियां… फिर वन विभाग ने बिछाया जाल, मृत पक्षियों के साथ दो शिकारी गिरफ्तार

कम राशन की शिकायत होगी दूर 

कई बार देखा गया हैं कि शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कम अनाज देने, दुकान समय पर ना खुलने जैसे कई शिकायते मिलती रहती हैं l इस योजना के बाद ये शिकायते भी दूर हो जाएगी और सभी को उनकी पात्रता के आनुसार राशन मिल सकेगा l 

 योजना सफल होने पर सभी क्षेत्रों में होगी शुरू 

यदि यह योजना सफल रही तो जल्द ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुरू होगी l 

कैसे करेगा ये काम 

ग्रेन एटीएम के स्क्रीन में हितग्राही अपना राशन कार्ड या आधार नंबर  दर्ज करेंगे l मशीन उपयोगकर्ता का  बोमेट्रिक  स्कैन होगा l सत्यापन पूरा होने के बाद मशीन तय मात्र में आनाज सीधे बोरी में गिरा देगा l इसमें बिजली की खपत भी बहुत कम होगी l इसे सौर उर्जा से भी चला सकेंगे l 

  

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार