चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन: 33 जिलों में चक्काजाम, भूपेश बघेल VIP रोड पर बैठे, कई जगह बसों के आगे लेटे कार्यकर्ता

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन: 33 जिलों में चक्काजाम, भूपेश बघेल VIP रोड पर बैठे, कई जगह बसों के आगे लेटे कार्यकर्ता

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन: 33 जिलों में चक्काजाम, भूपेश बघेल VIP रोड पर बैठे, कई जगह बसों के आगे लेटे कार्यकर्ता

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में प्रदर्शन, VIP रोड से लेकर हाईवे तक चक्काजाम, टायर जलाए गए, पुतले फूंके गए और पुलिस तैनात रही।

रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया है। रायपुर में भूपेश बघेल खुद VIP रोड पर पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठे और भाजपा सरकार, अदाणी समूह और ईडी के खिलाफ नारेबाजी की। राज्य के कई हिस्सों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम किया। गरियाबंद में कार्यकर्ता बसों के सामने लेट गए, वहीं पेंड्रा में बारिश के बीच प्रदर्शन किया गया। धमतरी और कोरबा में कांग्रेसियों ने सड़कों पर टायर जलाकर विरोध जताया।CONGRESS

सरगुजा में कार्यकर्ताओं ने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन गाकर विरोध दर्ज किया, जबकि बिलासपुर में सकरी-पेंड्रीडीह फ्लाईओवर के नीचे चक्काजाम किया गया, जिससे रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी राजनीतिक साजिश है और केंद्र सरकार ईडी के जरिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है।CONGRESS 01

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि बदला लेना है, तो हमसे लीजिए, बच्चों को परेशान क्यों कर रहे हैं। वहीं छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी का समर्थन नहीं किया है। गरियाबंद में कांग्रेस ने आर्थिक नाकेबंदी की। कांग्रेसियों ने यात्री बस के आगे लेटकर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। गरियाबंद के मुख्य मार्ग स्थित तिरंगा चौक पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।CONGRESS 02

Read More नया रायपुर के IIIT में हाईटेक चोरी! परीक्षा देने गए छात्र, पीछे से लैपटॉप लेकर फरार हुए शातिर

पेंड्रा में कांग्रेसियों ने बारिश के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया। कांग्रेसियों ने बरसते पानी के बीच प्रदर्शन किया। कांग्रेसी और पुलिसवाले दुकानों के सामने बारिश से बचते नजर आए।

Read More रायपुर से बस्तर तक हाई अलर्ट: अमित शाह ने लॉन्च की 400 पुलिस गाड़ियां, सुरक्षा-विकास पर बड़ा संदेश

भिलाई में नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक पर मुंबई कोलकाता हाईवे को कांग्रेसियों ने जाम कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक बदरुद्दीन कुरैशी समेत कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौके पर मौजूद हैं। बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं।CONGRESS 03

सारंगढ़ के हरदी बाईपास में कांग्रेसियों ने नाकेबंदी की है। कांग्रेस विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद हैं। अडाणी और ED के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने कोरबा में आर्थिक नाकेबंदी की। कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग 130 स्थित जेंजरा बाईपास चौक पर चक्काजाम किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता ईडी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

Latest News

कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'
बुलंदशहर में मंच से खुलेआम धमकी! BJP नेता बोले- TMC सांसद सायोनी घोष का सिर लाओ, 1 करोड़ पाओ
तमिलनाडु की सियासत में नया संग्राम: DMK नेता का दावा- 6 महीने में गिर जाएगी विजय सरकार, स्टालिन की वापसी की भविष्यवाणी
SBI ने खोला खजाना! रिटायर्ड बैंक अफसरों के लिए 821 पदों पर बंपर भर्ती, 80 हजार तक मिलेगी सैलरी
वर्दी में Reel बनाना पड़ेगा भारी! UP पुलिस का बड़ा एक्शन, हापुड़ में सोशल मीडिया स्टार पुलिसकर्मियों की तैयार हो रही लिस्ट
NEET पेपर लीक की आग अब घरों तक पहुंची: CBI के रडार पर अभिभावक, नांदेड़-लातूर में ताबड़तोड़ छापेमारी
‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि