CM के सामने विधायक पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा: भाजपा नेता को पार्टी ने थमाया नोटिस

CM के सामने विधायक पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा: भाजपा नेता को पार्टी ने थमाया नोटिस

मनेन्द्रगढ़: Chhattisgarh के मनेन्द्रगढ़ में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सामने विधायक को लेकर की गई टिप्पणी अब भाजपा संगठन के भीतर बड़ा विवाद बन गई है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री मनोज साहू को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पार्टी ने उनसे सात दिनों के भीतर लिखित जवाब मांगा है।

दरअसल, ग्राम कुशहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से आरोप लगाया था कि क्षेत्रीय विधायक सोनहत क्षेत्र का दौरा नहीं करते। कार्यक्रम के बाद जब इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि यह ‘सुशासन तिहार’ का विषय नहीं है। मुख्यमंत्री की इस प्रतिक्रिया के बाद संगठन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी।notice-1

Bharatiya Janata Party के कोरिया जिला अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी की ओर से जारी नोटिस में मनोज साहू से पूछा गया है कि सार्वजनिक मंच से पार्टी और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ बयान क्यों दिया गया। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को भाजपा के भीतर अनुशासन और संगठनात्मक नियंत्रण से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, इस मामले के बाद जिले की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Read More रक्षाबंधन से पहले धमतरी में मिठाइयों की जांच तेज, ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान शुरू; खोवा-बेसन मिठाई के सैंपल लैब भेजे

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम