CG News: धान की खुशबू जंगल तक पहुंची! कोरबा के खरीदी केंद्र में घुसा दंतेल हाथी, मची अफरा-तफरी

CG News: धान की खुशबू जंगल तक पहुंची! कोरबा के खरीदी केंद्र में घुसा दंतेल हाथी, मची अफरा-तफरी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दंतेल हाथी अचानक धान खरीदी केंद्र में जा घुसा। जंगल से निकलकर केंद्र तक पहुंचे हाथी का मकसद वहां रखे धान को खाना बताया जा रहा है। हाथी को देखकर केंद्र में मौजूद कर्मचारी और ग्रामीण दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि हाथी ने किसी पर हमला नहीं किया। कर्मचारियों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाकर और सामूहिक प्रयास से हाथी को केंद्र से बाहर खदेड़ दिया। अगर हाथी आक्रामक हो जाता, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कर्मचारी धान को बचाने के लिए हाथी को भगाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग दूर से पूरी घटना को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

Read More 15 घंटे ड्यूटी के साथ जिंदगी खत्म.... घर लौटने निकला लोको पायलट, ट्रेन से गिरा और खो दिए दोनों पैर

पहले भी आ चुका है हाथी
स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथी अचानक धान खरीदी केंद्र में घुसकर धान खा चुके हैं। हाथियों की लगातार आवाजाही के चलते ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है, वहीं कई लोग रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं।

Read More किडनी ट्रांसप्लांट के बाद इलाज की मजबूरी बनी तबादले का आधार, हाई कोर्ट ने दी एडीएम को दी अंतरिम राहत

वन विभाग ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ा। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन क्षेत्र में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों ने प्रशासन और ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और हाथी दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक