CG Flight Update: रायपुर से जयपुर जाना हुआ आसान! नई फ्लाइट सेवा शुरू, किराया सिर्फ 6000 से

CG Flight Update: रायपुर से जयपुर जाना हुआ आसान! नई फ्लाइट सेवा शुरू, किराया सिर्फ 6000 से

रायपुर। रायपुर से जयपुर जाने वालों के लिए अब सफर पहले से कहीं आसान और स्मार्ट हो गया है। लंबे समय से डायरेक्ट कनेक्टिविटी की कमी झेल रहे यात्रियों को राहत देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर-हैदराबाद-जयपुर के बीच नई कनेक्टिंग फ्लाइट सेवा शुरू कर दी है, जिससे देश के बड़े शहरों तक पहुंचना अब ज्यादा तेज और सुविधाजनक हो गया है।

नई व्यवस्था के तहत रायपुर से सीधे जयपुर की फ्लाइट भले ही उपलब्ध नहीं है, लेकिन हैदराबाद के जरिए कनेक्टिंग फ्लाइट से सफर सुगम बना दिया गया है। एयरलाइन की ओर से 72-सीटर विमान के जरिए यह सेवा संचालित की जा रही है। पहले रायपुर-भोपाल-जयपुर रूट पर फ्लाइट चलती थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे बंद कर दिया गया था।

एयरलाइन शेड्यूल के अनुसार, फ्लाइट नंबर 6E7555 सुबह 9 बजे रायपुर से उड़ान भरकर 10:50 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट 6E0913 सुबह 11:50 बजे हैदराबाद से उड़ान भरकर दोपहर 1:45 बजे जयपुर पहुंचाएगी। इस कनेक्शन में पर्याप्त ट्रांजिट टाइम दिया गया है, जिससे यात्रियों को आसानी से फ्लाइट बदलने का मौका मिलेगा।

Read More जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस

इसके अलावा, यात्रियों के लिए जयपुर से मुंबई तक भी कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। फ्लाइट 6E5324 जयपुर से दोपहर 3:55 बजे उड़ान भरकर शाम 5:40 बजे मुंबई पहुंचेगी। वहीं वापसी में मुंबई से फ्लाइट 6E2371 शाम 7:50 बजे उड़कर रात 9:30 बजे रायपुर पहुंचेगी।

Read More Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार

किराए की बात करें तो रायपुर से जयपुर तक इस कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया करीब 6000 से 9000 के बीच बताया जा रहा है, जो यात्रियों के लिए किफायती विकल्प माना जा रहा है। एयरलाइंस के इस फैसले से रायपुर से हैदराबाद, जयपुर और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ा फायदा मिलेगा। खासतौर पर बिजनेस ट्रैवलर्स और टूरिस्ट्स के लिए यह सेवा समय और सुविधा दोनों के लिहाज से अहम साबित होगी।

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई