CG Fire Breaking: देर रात धधकी ऑटो पार्ट्स दुकान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, लाखों का नुकसान

CG Fire Breaking: देर रात धधकी ऑटो पार्ट्स दुकान, 3 घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग, लाखों का नुकसान

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar-Bhatapara जिले में रविवार देर रात एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। कसडोल थाना क्षेत्र के कटगी इलाके में स्थित एक ऑटो पार्ट्स दुकान में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, “रमेश ऑटो पार्ट्स” नामक दुकान में देर रात अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के भीतर रखा सामान और नकदी कुछ ही समय में जलने लगी। इस घटना में करीब 7 लाख रुपये नकद सहित कुल 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।comp-1-4_1775448606

स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटों की तीव्रता के सामने वे बेबस नजर आए। सूचना मिलने पर दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

Read More लगातार 20 महीने गैरहाजिर, नोटिस का भी नहीं दिया जवाब, संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। प्रशासन ने आसपास के व्यापारियों को भी सतर्क रहने और विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी है, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Read More कार के सीक्रेट चेंबर में छिपा रखा था गांजा, पुलिस ने खोला राज; 10.543 किलो माल जब्त, दो नाबालिग समेत 4 पकड़े गए

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला