शुक्रवार को भाजपा की अहम बैठक हो सकती है कैबिनेट विस्तार और निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा!

शुक्रवार को भाजपा की अहम बैठक हो सकती है कैबिनेट विस्तार और निगम-मंडल नियुक्तियों पर चर्चा!

सीएम साय और भाजपा प्रभारी नितिन नबीन होंगे शामिल, मंत्रिमंडल में फेरबदल के संकेत

 

रायपुर | शुक्रवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी की खुली बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा प्रभारी नितिन नबीन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। यह बैठक शुक्रवार दोपहर 2 बजे ठाकरे परिसर में होगी। पंचायत चुनाव में बड़ी जीत के बाद बुलाई गई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, लेकिन मुख्य फोकस कैबिनेट विस्तार और निगम-मंडल नियुक्तियों पर रहने वाला है।

Read More जांजगीर-चांपा में दोहरे हत्याकांड का बड़ा फैसला: शराब में कीटनाशक मिलाकर पिलाने वाले आरोपी को दो बार उम्रकैद

कैबिनेट में नए चेहरे, दो मंत्रियों की छुट्टी संभव!

प्रदेश में साय मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, 3 से 4 नए चेहरे मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं, जबकि दो मंत्रियों की छुट्टी भी संभव मानी जा रही है। पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए कुछ नए चेहरों को मौका देना चाहता है। इससे जातीय और क्षेत्रीय समीकरण भी साधे जाएंगे।

Read More जगत पहल विशेष ...हसदेव में फर्जी ग्रामसभा से कटे जंगल, तमनार में बवाल और बंगवार में गई मजदूरों की जान; फिर भी इन 5 खदानों को मिला 5-स्टार अवार्ड

निगम-मंडल की सूची पर भी होगी चर्चा

बैठक में निगम-मंडल की लंबित सूची को लेकर भी मंथन होगा। इस सूची को पहले जारी किया जाना था, लेकिन आखिरी समय में कुछ नामों पर आपत्ति के चलते रोक दिया गया। अब निकाय और पंचायत चुनाव में बड़ी जीत के बाद पार्टी हाईकमान जल्द ही नियुक्तियों को अंतिम रूप देने के मूड में है। बड़े नेताओं की सहमति बनते ही सूची जारी कर दी जाएगी।

दिल्ली से लौटते ही बोले सीएम- जल्द होगा फैसला

सीएम विष्णुदेव साय आज सुबह ही दिल्ली से लौटे और उन्होंने संकेत दिए कि कैबिनेट विस्तार और निगम-मंडल की नियुक्तियों को लेकर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बैठक में नामों को लेकर अंतिम सहमति बनने के बाद अगले कुछ दिनों में सूची जारी कर दी जाएगी।

भाजपा में गहमागहमी तेज, कई दावेदार लाइन में

कैबिनेट में शामिल होने और निगम-मंडल में पद पाने के लिए कई नेताओं की जोर आजमाइश जारी है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि संगठन और सरकार के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए योग्य और समर्पित नेताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

अब सबकी निगाहें आज की बैठक पर टिकी हैं। क्या कैबिनेट विस्तार और निगम-मंडल की सूची पर मुहर लगेगी या फिर राजनीतिक रस्साकशी के चलते मामला फिर टल जाएगा? इसका जवाब कुछ ही घंटों में मिल जाएगा।

 

Latest News

दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी.... दीपक के 2 मोबाइल उगल रहे राज...प्रशासनिक अधिकारी और कुछ पत्रकारों से जुड़े साक्ष्य भी मिले पुलिस रिमांड और बढ़ी....
बालोद में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं: शराब के नशे में दामाद ने मामा ससुर को टंगिया से काटा, बुजुर्ग की मौत; ग्रामीणों ने खूंटे से बांधा
छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी