Bharatmala Scam: ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच; अब तक 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

Bharatmala Scam: ED का बड़ा एक्शन, 12.78 करोड़ की संपत्ति अटैच; अब तक 36 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

रायपुर। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12.78 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। जब्त की गई संपत्तियों में 4.69 करोड़ रुपये के शेयर और म्यूचुअल फंड निवेश भी शामिल हैं। इस कार्रवाई के साथ मामले में अब तक 36.14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच की जा चुकी हैं। ईडी ने इस मामले में जय प्रकाश गांधी समेत 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष PMLA कोर्ट में सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट (Supplementary Prosecution Complaint) भी दाखिल की है।

EOW-ACB की FIR के आधार पर शुरू हुई ED की जांच
ईडी ने अपनी जांच आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। यह मामला अभनपुर के तत्कालीन एसडीओ निर्भय साहू सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले से जुड़ा है। जांच के बाद संबंधित प्रकरण में विशेष न्यायालय में चार्जशीट भी प्रस्तुत की गई थी।

36 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पर ED का शिकंजा
ईडी ने बताया कि इससे पहले 29 दिसंबर 2025 और 27 अप्रैल 2026 को भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी। इन कार्रवाइयों के दौरान एजेंसी ने 49 लाख रुपये नकद, करीब 37.133 किलोग्राम चांदी (अनुमानित मूल्य 89.80 लाख रुपये), 23.35 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त और अटैच की थीं। ताजा कार्रवाई के बाद इस मामले में अटैच की गई कुल संपत्ति का मूल्य 36.14 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

Read More 1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार

ज्यादा मुआवजा पाने के लिए कथित फर्जीवाड़ा
ईडी की जांच के अनुसार, भारतमाला परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी होने के बाद कुछ जमीन मालिकों, कथित बिचौलियों और राजस्व अधिकारियों ने मिलकर अधिक मुआवजा प्राप्त करने की साजिश रची।

Read More दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार

जांच एजेंसी का आरोप है कि

  • जमीनों को छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित किया गया।
  • परिवार के सदस्यों के नाम पर सेल डीड और गिफ्ट डीड के जरिए हस्तांतरण किए गए।
  • कथित रूप से नियमों का दुरुपयोग कर अधिक मुआवजा प्राप्त किया गया।

56 लाख की जमीन पर 9.83 करोड़ का मुआवजा मिलने का आरोप
ईडी के मुताबिक, जांच में सामने आया कि जय प्रकाश गांधी और उनके परिवार को लगभग 56.76 लाख रुपये मूल्य की जमीन के बदले 9.83 करोड़ रुपये का मुआवजा मिला। जांच एजेंसी का दावा है कि बाद में इस धन को कई चरणों में अलग-अलग माध्यमों से निवेश किया गया। इसमें अचल संपत्तियां, शेयर, म्यूचुअल फंड, अन्य वित्तीय साधन शामिल बताए गए हैं।

अन्य लाभार्थियों की भी जांच जारी
ईडी का कहना है कि जांच के दौरान कुछ अन्य मामलों में भी कथित अनियमितताएं सामने आई हैं। एजेंसी के अनुसार, गांव नायकबंधा और उगेतारा से जुड़े कुछ मुआवजा मामलों की भी जांच की जा रही है। इनमें कथित फर्जी दस्तावेजों और राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर मुआवजा प्राप्त करने के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।

Tags:

Latest News

जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी जिस हाथ में होनी चाहिए थी किताब, उसी हाथ में थमा दी पानी से भरी बाल्टी
कन्हार बांध विस्थापन फंड में 18 करोड़ का घोटाला: अफसरों को बचाने प्रमुख अभियंता कार्यालय में दबा दी गई फाइल, राजेश सुकुमार टोप्पो की भूमिका भी ...........
भूपेश को झटका, पाटन चुनाव याचिका पर अब आगे बढ़ेगी सुनवाई
फ़ोन पर ‘फ्री फायर’ का आखिरी गेम, एक किशोर की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग
जिस Reel को बनाना था यादगार, वही बन गई आखिरी वीडियो! चलती ट्रेन की चपेट में आया बेगूसराय का युवक, मौत
एक तरफ दीयों की कतार, दूसरी तरफ सियासी तकरार! जगदलपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, विजय शर्मा से भी बहस, देखें VIDEO
48 लाख का पैकेज, 200 एकड़ जमीन और करोड़ों की हैसियत का दावा कर युवती को फंसाया, शादी के बाद खुला फर्जी दूल्हे का राज
Raipur Crime: मोबाइल लूटकर दूसरे राज्यों में बदल देते थे पहचान! ओडिशा से राजस्थान तक फैला नेटवर्क, 5 आरोपी गिरफ्तार
Maharashtra Crime: मदद के बहाने बुलाया, फार्महाउस ले गए… पूर्व BJP विधायक और बर्खास्त पुलिसकर्मी पर महिला से गैंगरेप का आरोप
आरंग में जमीन का ‘खेल’! 68 साल के बुजुर्ग की पुश्तैनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप, ढाई साल से दफ्तरों में भटक रहा किसान
Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO