RTE प्रतिपूर्ति विवाद पर उबाल: 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद, 17 को काली पट्टी बांधकर होगा विरोध

RTE प्रतिपूर्ति विवाद पर उबाल: 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद, 17 को काली पट्टी बांधकर होगा विरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल संचालकों का असहयोग आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने RTE (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत प्रतिपूर्ति राशि नहीं बढ़ाए जाने के विरोध में 17 और 18 अप्रैल को राज्यव्यापी प्रदर्शन का ऐलान किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार 17 अप्रैल को स्कूल संचालक और शिक्षक काली पट्टी बांधकर काम करेंगे, जबकि 18 अप्रैल को प्रदेशभर के निजी स्कूल पूरी तरह बंद रखे जाएंगे। यह आंदोलन 1 मार्च से जारी है, जिसके तहत पहले ही RTE प्रवेश प्रक्रिया में असहयोग का फैसला लिया जा चुका है।

एसोसिएशन का कहना है कि वर्ष 2011 से अब तक प्रति छात्र प्रतिपूर्ति राशि का पुनर्निर्धारण नहीं हुआ है, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि शासकीय स्कूलों में प्रति छात्र होने वाले वास्तविक व्यय को सार्वजनिक किया जाए, ताकि निजी स्कूलों को मिलने वाली राशि का निष्पक्ष निर्धारण हो सके। संगठन के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिससे राज्य की शिक्षा व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ सकता है।

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक