लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी

लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी

बिलासपुर : लालखदान के पास नवंबर 2025 में हुए भीषण रेल हादसे की जांच में रेलवे सेफ्टी कमिश्नर (सीआरएस) की प्रारंभिक रिपोर्ट सामने आने के बाद रेल प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। रिपोर्ट में हादसे के लिए मेमू के चालक और महिला सहायक परिचालक को जिम्मेदार माना गया है। हादसे में चालक विद्यासागर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला सहायक परिचालक रश्मि राज के खिलाफ रेल प्रशासन ने रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई की है। वहीं, मृत चालक के परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया चल रही है।

खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई थी मेमू

नवंबर 2025 में बिलासपुर से गतौरा स्टेशन के बीच लालखदान के पास कोरबा से बिलासपुर आ रही लोकल मेमू अप लाइन पर खड़ी कोयले से लदी मालगाड़ी से जा टकराई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मेमू के आगे के हिस्से के साथ ब्रेक यान और पीछे के दो यात्री कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। हादसे में 14 से अधिक यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हुए थे। हादसे में रेलवे को भी करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।

Read More चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद

इंजन टकराते ही चालक की हो गई थी मौत

Read More बारिश ने खोल दी सड़क की पोल! नरदहा में गड्ढे बने आफत, बार-बार की मरम्मत से ग्रामीण परेशान

मेमू का संचालन चालक विद्यासागर और सहायक परिचालक रश्मि राज कर रहे थे। मालगाड़ी से इंजन की सीधी टक्कर में चालक विद्यासागर की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, रश्मि राज गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें उपचार के लिए पहले अपोलो अस्पताल और बाद में केंद्रीय रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

एक माह के अंतराल में बिलासपुर आते रहे सीआरएस

रेल मंत्रालय ने हादसे की जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर बीके मिश्रा को सौंपी थी। जांच के दौरान सीआरएस ने घटना से जुड़े रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके अलावा हादसे से जुड़े तकनीकी और परिचालन पहलुओं की भी पड़ताल की गई। जांच पूरी होने तक महिला सहायक परिचालक को निलंबित रखा गया था।

रिपोर्ट के बाद शुरू हुई कार्रवाई

सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट आने के बाद अब रेल प्रशासन ने जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मामले में कुछ अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। वहीं महिला सहायक परिचालक रश्मि राज के खिलाफ सेवा से हटाने की कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में चालक विद्यासागर को भी हादसे के लिए जिम्मेदार माना गया है, लेकिन उनकी हादसे में मौत हो चुकी है। ऐसे में उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई संभव नहीं है। उनके परिजन को नौकरी देने की प्रक्रिया रेलवे स्तर पर आगे बढ़ाई जा रही है।

Tags:

Latest News

इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी
MP News: आयुष्मान योजना में रिकॉर्ड की गड़बड़ी पर 11 अस्पतालों को नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; जवाब नहीं तो हट सकते हैं पैनल से
प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई
CG News: मुख्यमंत्री निवास में सजा छत्तीसगढ़ी रंग, तीजा-पोरा तिहार में दिखी लोक संस्कृति की खूबसूरत झलक
20 दिन बाद फिर बाघिन का हमला, खेत में खाद डाल रहा किसान गंभीर घायल, एटीआर वन क्षेत्र में बढ़ी दहशत
Hanuman Ansh 2: विराट-अनुष्का के बाद अब हॉलीवुड की बड़ी स्टार की एंट्री? जूलिया रॉबर्ट्स को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा संकेत
J&K Encounter: भद्रवाह के जंगलों में आतंकियों से आमना-सामना, सुरक्षा बलों ने एक को किया ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
Bilaspur-Delhi Flight: आसमान में एक इंजन ने दिया जवाब, 54 लोगों की अटकीं सांसें; दिल्ली IGI पर Alliance Air की इमरजेंसी लैंडिंग
CG News: जिस बस का था इंतजार, वही बन गई काल! कोरिया में दूसरी कक्षा की छात्रा की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
CG News: न पुल, न एंबुलेंस की राह… खाट पर मरीज को कंधों से उठाकर उफनता नाला पार कराने को मजबूर हुए ग्रामीण
जामिया गर्ल्स हॉस्टल में मेस को लेकर बवाल, ‘खाना खराब’ होने की शिकायत के बाद छात्राओं का धरना; ठेका रद्द करने की मांग