ब्रेकिंग न्यूज : पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर SIT को सौंपा

ब्रेकिंग न्यूज : पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर SIT को सौंपा

ब्रेकिंग न्यूज : पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर SIT को सौंपा रायपुर। : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन हुआ है। आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की जांच को लेकर गठित एसआईटी की टीम ने मुख्य […]

ब्रेकिंग न्यूज : पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार गिरफ्तार, तेलंगाना पुलिस ने गिरफ्तार कर SIT को सौंपा


रायपुर। : पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा एक्शन हुआ है। आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्रकार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की जांच को लेकर गठित एसआईटी की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार को देर रात गिरफ्तार किया, जिसे बीजापुर लाया जा रहा है। आपको बता दे कि एक जनवरी को पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या कर दी गई थी और शव को टैंक में डाल कर टैंक को बंद कर दिया गया था।

जिस टैंक में शव को डाला गया था वो ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का ही बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद से ही सुरेश चंद्रकार फरार था, हालांकि उसका लोकेशन हैदराबाद में मिला था, लेकिन SIT की टीम उस तक नहीं पहुंच पा रही थी। आखिरकार रविवार की देर रात सुरेश चंद्रकार तक हत्याकांड को लेकर बनी SIT की टीम पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।

Read More ई-ऑफिस से बाहर होंगे हजारों निष्क्रिय यूजर्स, 28,792 डिजिटल आईडी में होगी छंटनी

माना जा रहा है पूरे वारदात का मास्टरमाइंड सुरेश चंद्राकर ही है, जिसके कहने पर उसके भाइयों और गुर्गों ने मिलकर पत्रकार मुकेश चंद्रकार की पहले तो हत्या की और फिर अपने ही बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में उसे डालकर ऊपर से स्लैब को ढाल दिया। गिरफ्तारी के बाद हत्या से जुड़ी अहम कड़िया सामने आ सकती है।

Read More डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी

बता दे कि इस वारदात की एक बड़ी वजह भ्रष्टाचार का वो प्रकरण है, जिसका खुलासा पत्रकार मुकेश ने किया था। 59 करोड़ के सड़क के निर्माण की राशि 120 करोड़ पहुंच जाने और इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बावजूद गुणवत्ताहीन सड़क बनने को लेकर मीडिया में रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद राज्य सरकार ने मामले में जांच के आदेश दिए थे। वही आला अधिकारियों ने बनी घटिया सड़क को दोबारा बनाने के निर्देश भी दिए थे।
कहा जा रहा है इसी मीडिया रिपोर्ट के बाद सुरेश चंद्रकार, पत्रकार मुकेश से काफी नाराज चल रहा था। 1 जनवरी को न्यू ईयर पार्टी के बहाने सुरेश चंद्राकर और उसके भाइयों ने पत्रकार को अपने बैडमिंटन कोर्ट में बुलाया, जहां खाने के टेबल पर सुरेश चंद्राकर के भाई रितेश चंद्राकर और उसके साथियों से मुकेश की अनबन शुरू हो गई। माना जा रहा है विवाद इतना बढ़ा कि रितेश चंद्रकार ने लोहे के एक बड़े रॉड से उसके सर पर मार दिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। इसके अलावा उसके दो अन्य साथियों ने भी मिलकर मुकेश को लोहे के रॉड से पीटा था, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही जान चली गई।

जिसके बाद प्लानिंग के मुताबिक मुकेश चंद्रकार के शव को कोर्ट में ही बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया गया और फिर उसके ऊपर 4 इंच मोटी ढलाई कर दी गई। वारदात के दो दिन बाद पुलिस ने सेफ्टी टैंक को तोड़कर शव को बाहर निकाला, इस वारदात के बाद से ही पूरे प्रदेश में आक्रोश है। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी गठित की है। साथ ही साथ मुख्यमंत्री ने इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी दोषी इस घटना में बचना नहीं चाहिए। घटना को लेकर बीजापुर प्रशासन एक्शन में है, सुरेश चंद्रकार का 5 एकड़ जमीन में बने अवैध कब्जे को प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया है। साथ ही साथ अन्य कार्रवाई भी चल रही है। इस मामले में अब तक पुलिस चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Tags:

Latest News

छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं छोटी दिवाली पर CM विष्णुदेव साय ने बगिया निवास में जलाए दीप, प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रायपुर में 19 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर में दीपक टंडन के होटल और घर पर बिलासपुर पुलिस की दबिश, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
सरगुजा में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 61 केंद्रों में तैयारी पूरी; 62 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन
बुलंदशहर में धनतेरस पर सनसनीखेज वारदात: 8 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, लोहे की रॉड से हमला
फतेहपुर में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, 22.50 लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश
मंत्री गजेंद्र यादव ने अपने विशेष सहायक को हटाया, समग्र शिक्षा से हटाकर SCERT में किया पदस्थ
CBSE बोर्ड परीक्षा का बिगुल, इस दिन से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम, अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
विष्णु भैया की पाती मुंगेली के ग्राम लिम्हा की सुनीता बहन को मिली, मुख्यमंत्री ने दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई
डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम, NeVA के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु की पाती’ पाकर लोक साहित्यकार डॉ. जयमती कश्यप ने जताया आभार
केशकाल में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा