चार्जशीट में एक और खुलासा: 2009 के एनीकट घोटाले में जिस अफसर पर एफआईआर, विभाग ने उसे ही थमा दी सबूतों वाले दफ्तर की चाबी; बिना दस्तावेजों के कोर्ट में खात्मा पेश

चार्जशीट में एक और खुलासा: 2009 के एनीकट घोटाले में जिस अफसर पर एफआईआर, विभाग ने उसे ही थमा दी सबूतों वाले दफ्तर की चाबी; बिना दस्तावेजों के कोर्ट में खात्मा पेश

जल संसाधन विभाग का भ्रष्टाचार • एसीबी के 6 रिमाइंडर के बाद भी जानकारी नहीं दी, प्रमोशन देकर बनाया दिया चीफ इंजीनियर

बिलासपुर/कोटा। जल संसाधन विभाग के बहुचर्चित 'चांटापारा-II एनीकट कम काजवे' घोटाले में जांच एजेंसियों और विभागीय सिंडिकेट की सच्चाई परत दर परत सामने आ रही है। जिस तत्कालीन सहायक अभियंता आई.ए. सिद्दीकी पर धोखाधड़ी, कूटरचना और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (अपराध क्रमांक 15/2018) के तहत एफआईआर दर्ज थी, विभाग ने उसे उसी कोटा संभाग का कार्यपालन अभियंता बना दिया, जहां इस घोटाले के सभी मूल दस्तावेज रखे हुए थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी के पदस्थ रहते हुए ही एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 26 मई 2023 को अदालत में सबूतों के अभाव वाली क्लोजर रिपोर्ट (खात्मा) पेश कर दी। इसके ठीक एक महीने बाद उसे प्रमोशन दे दिया गया। वर्तमान में यह अफसर शासन की विशेष मेहरबानी से मुख्य अभियंता (चीफ इंजीनियर) के प्रभार पर बैठा है। इस पूरे खेल ने विभाग की कार्यप्रणाली और एसीबी की जांच पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दागी को वहीं बैठाया, जहां दबाए जा सकते थे साक्ष्य 

एफआईआर में नामजद होने के बावजूद 30 सितंबर 2022 को श्री सिद्दीकी को जल संसाधन संभाग कोटा का कार्यपालन अभियंता नियुक्त कर दिया गया। वे 3 जनवरी 2025 तक इसी कुर्सी पर जमे रहे। विभागीय नियम के तहत एनीकट निर्माण से जुड़े सभी मूल अभिलेख, माप पुस्तिका (एमबी), ठेकेदार के देयक (बिल), निरीक्षण प्रतिवेदन और पत्राचार जैसे सभी अहम दस्तावेज इसी संभाग कार्यालय में सुरक्षित रहते हैं। शिकायतकर्ता लक्ष्मीकांत निर्णेजक ने आरोप लगाया है कि इस पदस्थापना का मुख्य उद्देश्य सबूतों को खुर्द-बुर्द करना था। आरोपी के हाथों में कार्यालय की कमान आते ही जरूरी अभिलेख गायब कर दिए गए और जानकारियां दबाई गईं। इसी कार्यकाल के बीच 26 मई 2023 को एसीबी का खात्मा प्रतिवेदन (क्र. 1/2023) न्यायालय में आरोपी के अनुकूल तैयार होकर प्रस्तुत हो गया। बिना मूल दस्तावेजों के तैयार की गई इस क्लोजर रिपोर्ट ने भ्रष्टाचार को संस्थागत संरक्षण देने की पोल खोल दी है।

Read More 20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट

एसीबी के 19 सवालों पर विभाग ने साधी चुप्पी, 6 रिमाइंडर फाइलों में ....

Read More शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

घोटाले  में लीपापोती करने के लिए विभाग ने एसीबी की जांच में पूरी तरह लापरवाही की । 25 जनवरी 2019 को एसीबी ने विभाग से प्रशासकीय स्वीकृति, निविदा, टेस्ट रिपोर्ट और अंतिम बिल समेत 19 अलग-अलग बिंदुओं के रिकार्ड मांगे थे। मामले की गंभीरता को भांपते हुए एसीबी ने विभाग को 6 बार रिमाइंडर भी भेजा मगर इसके बावजूद विभाग ने चुप्पी नहीं तोड़ी और न ही कोई  जानकारी साझा  की। गौरतलब है कि जब 4 अक्टूबर 2024 को कोर्ट में तत्कालीन विवेचक और रिटायर एसपी एस.पी. करोसिया ने इस बात को स्वीकार किया कि विभाग ने अग्रिम जांच के लिए आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। चौंकाने वाली बात यह है कि एसीबी ने सीआरपीसी की धारा 91 के तहत दस्तावेज जब्त करने के अपने कानूनी अधिकार का इस्तेमाल किए बिना ही केस बंद कर दिया। जांच एजेंसी की यह कार्यप्रणाली खुद एक बड़े घोटाले की ओर इशारा कर रही है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की उड़ी धज्जियां, सह-आरोपियों की वेतनवृद्धि रोकी और मुख्य आरोपी को प्रमोशन

विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में आरोपी को दी गई सतर्कता निकासी (विजिलेंस क्लीयरेंस) नियमों के बिलकुल विपरीत है। सुप्रीम कोर्ट ने 'के.वी. जानकीरमन प्रकरण (1991)' में साफ निर्देश दिए हैं कि आपराधिक या विभागीय जांच लंबित होने पर संबंधित अधिकारी का प्रमोशन 'सीलबंद लिफाफा प्रक्रिया' (Sealed Cover Procedure) के तहत रखा जाना चाहिए। इन निर्देशों को दरकिनार करते हुए 28 जून 2023 को सिद्दीकी को कार्यपालन अभियंता और फिर 25 फरवरी 2026 को अधीक्षण अभियंता (एसई) बना दिया गया। चौंकाने वाला तथ्य यह है कि इसी मामले में शामिल दो अन्य अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोक दी गई है, जबकि मुख्य आरोपी को प्रमोशन की सीढ़ियां चढ़ाई गईं। यह सीधे तौर पर संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता के अधिकार) का खुला उल्लंघन है।

फाइलों से ऐसे गायब किया गया 'काजवे' 

यह पूरा फर्जीवाड़ा 17 सितंबर 2009 को शुरू हुआ था। सरकारी दस्तावेजों में प्रशासकीय स्वीकृति "चांटापारा-II एनीकट कम काजवे" के नाम से ली गई थी। योजना के तहत ऐसी संरचना बननी थी जिससे पानी भी रुके और ग्रामीण उस पर से आवाजाही भी कर सकें। लेकिन तकनीकी स्वीकृति के वक्त फाइलों में ऐसा खेल हुआ कि 'काजवे' शब्द ही गायब कर दिया गया। मौके पर सिर्फ एक साधारण एनीकट का निर्माण हुआ और काजवे के नाम पर स्वीकृत लाखों रुपये की भारी-भरकम राशि ठिकाने लगा दी गई। खात्मा रिपोर्ट में भी कूटरचना की इन धाराओं पर एसीबी ने कोई जांच नहीं की।

तारीखों में दर्ज मेहरबानी का खेल 

  •   01 सितंबर 2018: आरोपी अफसर पर एफआईआर दर्ज हुई।
  •   25 जनवरी 2019: एसीबी ने 19 बिंदुओं पर जानकारी मांगी, 6 रिमाइंडर भेजे गए।
  •  30 सितंबर 2022: आरोपी सिद्दीकी कोटा के ईई बने, जांच फाइलें उनके ही नियंत्रण में आईं।
  •   26 मई 2023: मूल दस्तावेजों के बिना एसीबी ने कोर्ट में खात्मा रिपोर्ट पेश कर दी।
  •  28 जून 2023: खात्मा पेश होने के महज एक महीने बाद सिद्दीकी का ईई पद पर प्रमोशन हुआ।
  •   25 फरवरी 2026: खात्मा स्वीकार होने के बाद अधीक्षण अभियंता बने, अब मुख्य अभियंता का प्रभार।

मूल अभिलेख सीलबंद करने और निलंबन की उठी मांग

इस बड़े खुलासे के बाद अब शिकायतकर्ता ने शासन से मांग की है कि दागी अफसर की दोनों पदोन्नतियां और मुख्य अभियंता का प्रभार तत्काल प्रभाव से निरस्त कर उन्हें निलंबित किया जाए। साथ ही, किस नियम के तहत एफआईआर में नामजद आरोपी को उसी संभाग में पदस्थ किया गया, उन उच्चाधिकारियों की भूमिका की भी उच्च स्तरीय जांच हो। परिवादी ने बचे हुए सभी मूल अभिलेखों को तत्काल जब्त कर सीलबंद करने की अपील की है 

Tags:

Latest News

रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम , बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोल व्यापारी के घर दबिश..... रायपुर में ED की बड़ी कार्रवाई, 3 से 4 ठिकानों पर एक साथ दबिश, अनवर ढेबर के घर भी पहुंची टीम , बिलासपुर के अलका एवेन्यू में कोल व्यापारी के घर दबिश.....
चार्जशीट में एक और खुलासा: 2009 के एनीकट घोटाले में जिस अफसर पर एफआईआर, विभाग ने उसे ही थमा दी सबूतों वाले दफ्तर की चाबी; बिना दस्तावेजों के कोर्ट में खात्मा पेश
छत्तीसगढ़ में मुस्लिम अधिकारियों की अहम जिम्मेदारी, भाजपा संगठन में भी मिल रहा प्रतिनिधित्व; सियासत में छिड़ी नई बहस
वाह रे जल संसाधन विभाग, तेरी माया अपरम्पार! पंचायत सचिव को बना दिया कार्यपालन अभियंता, नियम-कायदों की उड़ी धज्जियां
छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का असर: आज भी रायपुर समेत कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
30 अक्टूबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानिए सभी 12 राशियों का हाल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान
NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री