619 जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जजों का हाईकोर्ट ने किया ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

619 जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जजों का हाईकोर्ट ने किया ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

619 जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जजों का हाईकोर्ट ने किया ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी उत्तर प्रदेश : प्रयागराज हाईकोर्ट ने 619 जजों का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया। इनमें वाराणसी के वे जज भी शामिल हैं, जिन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने जिन […]

619 जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सिविल जजों का हाईकोर्ट ने किया ट्रांसफर, आदेश हुआ जारी

उत्तर प्रदेश : प्रयागराज हाईकोर्ट ने 619 जजों का ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया। इनमें वाराणसी के वे जज भी शामिल हैं, जिन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे कराने का आदेश दिया था. हाईकोर्ट ने जिन जजों का ट्रांसफर किया है, वे राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात थे। 20 जून को रजिस्ट्रार जनरल द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि ट्रांसफर किए गए सभी जजों को 4 जुलाई तक पदभार संभालने के लिए कहा गया है। जिन 619 जजों का ट्रांसफर हुआ है, उनमें 213 सिविल जज, 285 एडिशनल डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज, 121 सिविल जज शामिल हैं। ट्रांसफर किए जजों में वाराणसी के सिविल जज रवि कुमार दिवाकर भी शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में कमिश्नर नियुक्त कर ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे का आदेश दिया था। इसके बाद उन्होंने कथित शिवलिंग मिलने वाली जगह को सील करने का भी आदेश दिया था। दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद परिसर का सर्वे कराया गया था. इसके बाद हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि इसमें शिवलिंग मिला है। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने इस दावे को नकारते हुए कहा था कि यह फव्वारा है, जो आम तौर पर मस्जिदों में पाया जाता है. यहां नमाज के पहले वजू किया जाता है. सिविल जज रवि कुमार दिवाकर का ट्रांसफर बरेली जिला कोर्ट में कर दिया गया है। दिवाकर ने हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें रजिस्ट्री पोस्ट करके जान से मारने की धमकी दी गई थी।

https://jantaserishta.com/national/transfer-of-619-judges-high-court-issued-order-1318031
Tags:

Latest News

रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस? रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस?
डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!
विशेष बातचीत: नक्सल मोर्चे से साइबर स्पेस तक — सुरक्षा कैसे गढ़ रही है छत्तीसगढ़ का नया भविष्य
Ganpati Visarjan 2026: गणपति बप्पा की विदाई से पहले घर से हटा दें ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि के लिए जानें वास्तु मान्यताएं
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत: आबकारी ओवरटाइम घोटाले के आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर नवीन तोमर रिहा
CG School Holiday 2026: दशहरा से दिवाली तक छुट्टियों का कैलेंडर जारी! छत्तीसगढ़ के स्कूलों में 15 दिन रहेगी छुट्टी, देखें पूरा शेड्यूल
Gujarat Bomb Threat: सोमनाथ मंदिर से BJP दफ्तरों तक धमकी भरा ईमेल, CM भूपेंद्र पटेल भी निशाने पर; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल