पी एच ई के द्वारा कराया गया नलकूप खनन में 13 करोड़ का घोटाला आया सामने, जांच में खुली पोल

पी एच ई के द्वारा कराया गया नलकूप खनन में 13 करोड़ का घोटाला आया सामने, जांच में खुली पोल

पी एच ई के द्वारा कराया गया नलकूप खनन में 13 करोड़ का घोटाला आया सामने, जांच में खुली पोल प्रभारी एसडीओ ने डीएमएफ की राशि से बिना टेंडर किए ज्यादा दरों पर करवाया काम, कमेटी ने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपीरायगढ़ : नलकूप खनन में करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की […]

पी एच ई के द्वारा कराया गया नलकूप खनन में 13 करोड़ का घोटाला आया सामने, जांच में खुली पोल

प्रभारी एसडीओ ने डीएमएफ की राशि से बिना टेंडर किए ज्यादा दरों पर करवाया काम, कमेटी ने कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपी
रायगढ़ : नलकूप खनन में करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसमें कई हैरतअंगेज खुलासे हुए हैं। बिना टेंडर बुलाए करोड़ों का काम टुकड़ों में केवल कोटेशन और सहमति पत्र के आधार पर कर दिया। ज्यादातर जगहों पर खनन में गहराई कम मिली और पाइप की गुणवत्ता भी बिल के मुताबिक नहीं मिली। मतलब 3.5 एमएम की केसिंग लगाई लेकिन बिल 6.5 एमएम का पास किया। विद्युत/यांत्रिकी लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट उप संभाग रायगढ़ ने 2019-20 से 2022-23 के बीच मनमाने तरीके से 12 करोड़ के नलकूप खनन समेत कई कामों का ठेका टेंडर के बजाय कोटेशन और सहमति पत्र के आधार पर दिया।

जिले के छात्रावासों, आश्रमों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों में नलकूप खनन, पेयजल सप्लाई, पानी टंकी, आरओ प्लांट, पाइप लाइन विस्तार के लिए नलकूप खनन विभाग को 13,89,74,415 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। इस राशि का नियमानुसार उपयोग करने के बजाय प्रभारी एसडीओ ने मनमानी की। सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग अग्रवाल ने इसकी लिखित बिंदुवार शिकायत की थी। कलेक्टर ने अक्टूबर 2023 में जांच के आदेश दिए थे। कमेटी ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर दी है जिसमें पूरे घोटाले की कलई खुल गई है। जांच में पता चला कि एसडीओ ने बाजार दर पर इन कार्यों की स्वीकृति दी जबकि स्वीकृत एसओआर उपलब्ध है।

Read More अब वाहनों की गति तेज हुई, तो होगी कार्रवाई, सीसीटीवी से रखी जा रही नज़र

राशि को दो लाख के हिसाब से कई टुकड़े कर चहेते ठेकेदारों से सहमति पत्र लेकर काम कराया गया है। नियम है कि एक लाख से अधिक के कार्य को खुली निविदा बुलाकर कराने चाहिए और 20 लाख से अधिक के काम में ई-प्रोक्योरमेंट माध्यम से निविदा बुलाई जानी चाहिए। कुल 447 नलकूप खनन किए गए, जिसमें पीएचई के एसओआर से करीब 78 हजार रुपए अधिक राशि का व्यय किया गया। नलकूप संख्या के हिसाब से ठेकेदारों को करीब 3.50 करोड़ रुपए का ज्यादा भुगतान किया गया। बिना प्रतिस्पर्धा के केवल सहमति पत्र लेकर काम करवा लिया गया।

Read More पिकनिक की मस्ती बन रही मौत का कारण , पुलिस की अपील-पानी से रहें दूर

पौने दो लाख का पड़ा एक नलकूप
जांच में पता चला है कि नलकूप खनन के लिए एसडीओ ने करीब 1.75 लाख रुपए प्रति नलकूप का रेट स्वीकृत किया जबकि पीएचई के एसओआर में करीब 97 हजार रुपए का रेट स्वीकृत है। इस तरह तकरीबन 78 हजार रुपए प्रति नलकूप ज्यादा भुगतान किया गया। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए का अतिरिक्त भुुगतान ठेकेदारों को किया गया। पंप स्थापना, पानी टंकी, आरओ, पाइप लाइन का काम भी बिना टेंडर के चहेते फर्म को दे दिया गया।

केसिंग में भी जबर्दस्त सेटिंग
जांच टीम ने तकरीबन सारे नलकूपों का भौतिक सत्यापन किया जिसमें भारी गड़बड़ी पाई गई। जीआई और यूपीवीसी पाइप घटिया स्तर के पाए गए। यूपीवीसी केसिंग की मोटाई 3 से 3.5 एमएम पाई गई जबकि यह 5.7 एमएम से 6.5 एमएम होनी चाहिए। जितने मीटर गहराई की बिलिंग की गई है, उससे कम खनन किया गया। बिलों में और वर्तमान में गहराई में भारी अंतर मिला है। उदाहरण के तौर पर 100 मीटर खनन कर 150 मीटर की बिलिंग की गई है। सीएसआईडीसी की लिस्ट में शामिल सामग्रियों की खरीदी भी मार्केट रेट पर हुई है। 200 एमएम व्यास का खनन हुआ है जबकि केसिंग 150 एमएम की डाली गई है जिससे गैप आ गया है।

भारी वित्तीय अनियमितता
रायगढ़ प्रभारी एसडीओ ने वित्तीय रूप से बहुत बड़ी गड़बड़ी की है। सहायक अभियंता को किसी भी प्रकार का आहरण और संवितरण का अधिकार ही नहीं है। लेकिन डीएमएफसे मिली राशि के लिए अलग से खाता खुलवाया गया। इसमें मनमाने तरीके से व्यय भी किया गया। यह भी पता चला है कि भुगतान की जानकारी ऑडिटर जनरल के मासिक लेखे में नहीं भेजी गई। इसलिए ऑडिट में भी मामला पकड़ में नहीं आया। कुणाल प्रताप सिंह मुंगेली, कल्पेश पटेल बिलासपुर, आदित्य साहू बिलासपुर, मोहन कंस्ट्रक्शन बिलासपुर और सतीश कुमार शर्मा बिलासपुर से काम करवाया गया है।

Tags:

Latest News

रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट रायपुर में Social Media पर वायरल Pool Party Poster से बवाल! 4999 में एंट्री, लोकेशन सीक्रेट, पुलिस अलर्ट
Raipur Breaking: मेकाहारा अस्पताल में अचानक लगी आग, कैजुअल्टी वार्ड में मची अफरा-तफरी; दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
Meta Apologises: पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ देर हुआ ब्लॉक, Meta ने मांगी माफी; बताया- तकनीकी गड़बड़ी से हुई गलती
CJP Protest Hearing: लाठीचार्ज पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बोला- 'कानून हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई हो, पुलिस के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी'
CG Accident News: तड़के बड़ा सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, 10 से ज्यादा लोग घायल; मची चीख-पुकार
सूरजपुर हिंसा केस: पुलिस का एक्शन मोड ON, 150 ग्रामीणों पर केस दर्ज; आरोपियों की तलाश तेज
1 August 2026 Rule Change: 1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम! LPG, ITR, Tatkal टिकट और RBI के फैसलों का आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Bihar-Assam Student Cases: छात्रों को बड़ी राहत का दावा! CJP बोला- बिहार और असम में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, केंद्र से बातचीत सफल
Vivo T5e भारत में लॉन्च: 13,999 में 5500mAh बैटरी, AI फीचर्स और Android 16 का दम
Weight Loss Tips: क्या सिर्फ डाइटिंग से घट सकता है वजन? एक्सपर्ट ने बताया हेल्दी वेट लॉस का सही फॉर्मूला
साइबर ठगों की बड़ी हिमाकत: मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई, 2 घंटे में 58 लोगों को जोड़कर मांगने लगे पैसे
सीजीपीएससी भर्ती घोटाला: रिश्तेदारों को अफसर बनाने के बाद ईडी की गिरफ्त में टामन सिंह, जांच में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा