Vivo T5 Lite 5G की एंट्री तय! 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Vivo T5 Lite 5G की एंट्री तय! 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Vivo ने अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G की भारत में लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है. कंपनी का यह नया टी-सीरीज स्मार्टफोन 16 जुलाई दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह डिवाइस Flipkart और Vivo India की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने फोन के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां इसके डिजाइन और कुछ प्रमुख फीचर्स से पर्दा उठ चुका है.

कंपनी ने पुष्टि की है कि Vivo T5 Lite 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. माइक्रोसाइट पर मौजूद तस्वीरों से पता चलता है कि फोन लाइट ब्लू और ब्लैक रंग विकल्पों में आएगा. इसके पीछे डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा. Vivo ने यह भी संकेत दिया है कि 11 जुलाई को इस स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स से भी पर्दा उठाया जाएगा.

Vivo T5 Lite 5G (संभावित स्पेसिफिकेशंस)
लीक्स और माइक्रोसाइट के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले मिल सकती है. बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है. फोन को IP65 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस के साथ मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिल सकती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह डिवाइस OriginOS 6 पर काम करेगा. इसके अलावा फोन में AI Caption, AI Creation, AI Transcript Assist, AI Documents और Private Space जैसे कई AI आधारित फीचर्स मिलने की संभावना है.

Read More WhatsApp New Feature: अब बच्चों के WhatsApp पर पैरेंट्स का कंट्रोल, चैट नहीं देख पाएंगे! जानें क्या बदला

Vivo T4 Lite 5G की कीमत
Vivo ने पिछले साल Vivo T4 Lite 5G को 9,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. इस फोन में 50MP डुअल रियर कैमरा, 5MP फ्रंट कैमरा, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 90Hz रिफ्रेश रेट और 6.74 इंच HD+ डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए थे. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नया Vivo T5 Lite 5G भी किफायती कीमत में कई बड़े अपग्रेड के साथ बाजार में दस्तक देगा.

Read More Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत

Tags:

Latest News

Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच
930 करोड़ की ठगी के आरोपी के बयान से सियासी भूचाल! शराब ठेकों पर ₹1 करोड़ के लेन-देन का दावा
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती पर हाई कोर्ट की रोक, 2,292 पदों की अटकी परीक्षा, दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों के आरक्षण पर चूक का आरोप
CG Crime News: विवाहिता की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज, दुष्कर्म और परिवार को धमकाने के आरोप; तलाश में जुटी पुलिस
Mahadev Betting Case: बेटिंग ऐप के प्रचार से जुड़े ₹1.20 करोड़ ED को सौंपे, शेफाली बग्गा के मामले में क्या है पूरा अपडेट?
जिले में 18 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश