खतरे में है आपका फोन, ये नया मैलवेयर चुरा रहा आपकी पर्सनल फोटो और डेटा!

खतरे में है आपका फोन, ये नया मैलवेयर चुरा रहा आपकी पर्सनल फोटो और डेटा!

खतरे में है आपका फोन, ये नया मैलवेयर चुरा रहा आपकी पर्सनल फोटो और डेटा!

SparkKitty नाम का नया मैलवेयर Android और iOS यूजर्स को टारगेट कर रहा है। यह फेक ऐप्स के जरिए फोटो, स्क्रीनशॉट और क्रिप्टो वॉलेट डेटा चोरी करता है। Kaspersky ने गूगल और ऐपल को दी चेतावनी। यूजर्स रहें सतर्क।

जब जिस ऐप की जरूरत पड़ी, तुरंत गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर को खोला और डाउनलोड कर लिया. ऐप इंस्टॉल करने का तरीका तो काफी आसान है लेकिन कई बार हम जाने-अनजाने कुछ ऐसे ऐप्स को डाउनलोड कर लेते हैं जो हमारे लिए रिस्की भी साबित हो सकते हैं. कुछ ऐसे ऐप्स भी हैं जो चोरी-छिपे फोटो और आपके जरूरी डेटा को चुरा लेते हैं और हमें पता भी नहीं चलता. Kaspersky के शोधकर्ताओं ने हाल ही में एक नए मैलवेयर SparkKitty के बारे में पता लगाया है जो न केवल एंड्रॉयड बल्कि iOS यूजर्स को भी टारगेट कर रहा है.

ये नया मैलवेयर आपके फोन से फोटो और जरूरी जानकारी चुराकर हैकर को भेजता है. ठगी करने वालों ने इस मैलवेयर को क्रिप्टो और गैंबलिंग जैसे ऐप्स में डाल दिया है और ये ऐप्स गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है. इस मैलवेयर को लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि ठगी करने वालों का एक ही मकसद है और वो ये है कि वह आप लोगों के क्रिप्टोकरेंसी को चुराना चाहते हैं.

गूगल और एपल को दी जानकारी
Kaspersky ने गूगल और ऐपल को इन खतरनाक ऐप्स के बारे में जानकारी दे दी है, ये मैलवेयर फेक ऐप्स के जरिए आपके फोन की गैलरी में घुसकर स्क्रीनशॉट सहिता गैलरी से फोटो चुराने का काम कर रहा है. स्क्रीनशॉट में संभवत: क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट रिकवरी फ्रेज या अन्य निजी जानकारी हो सकती है.

Read More Samsung Galaxy S26 FE: भारत में जल्द होगी बिक्री, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस, जानें फीचर्स

SparkKitty एक ट्रोजन वायरस है, लेकिन आपको इस बचकर रहने की जरूरत है क्योंकि आपको फेक ऐप बिल्कुल ऑरिजनल ऐप की तरह ही दिखाई देगा लेकिन फेक ऐप में छिपा वायरस बैकग्राउंड में अपना काम करता रहता है. शोधकर्ताओं ने इसे कई नकली ऐप्स में पाया है जिसमें क्रिप्टो कन्वर्टर्स, मैसेजिंग ऐप और सोशल मीडिया ऐप TikTok का अन-ऑफिशियल वर्जन शामिल है. ये सभी ऐप्स ऑफिशियल स्टोर से हटाए जाने से पहले डाउनलोड के लिए लिस्ट थे.

Read More Aadhaar Email Update: आधार में Email ID जोड़ने का मौका, 31 दिसंबर तक नहीं लगेगी ₹75 फीस; ऐप से ऐसे करें अपडेट

SparkKitty कैसे करता है काम?
जैसे ही कोई भी व्यक्ति इस मैलेवयर से लैस फेक ऐप को इंस्टॉल करता है, ये ऐप तब फोन की गैलरी का एक्सेस मांगता है. एंड्रॉयड में तो ये मैलवेयर इन बिल्ट टूल के जरिए सभी इमेज को स्कैन कर फोटो में टेक्स्ट को डिटेक्ट करता है, खासतौर से उन फोटोज को जिनमें वॉलेट रिकवरी फ्रेज या फिर क्यूआर कोड हो. वहीं, दूसरी ओर आईफोन में ये मैलवेयर कॉमन कोडिंग लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर आपके फोन के सिस्टम को बायपास करता है और फिर आपकी फोटो और जरूरी डेटा का एक्सेस अपने हाथ में लेता है.

इस मैलवेयर का मकसद आपके क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट का कंट्रोल हाथ में लेना है, बहुत से लोग अपनी सुविधा के लिए अपने क्रिप्टो वॉलेट से जुड़ी जरूरी डिटेल्स को स्क्रीनशॉट के रूप में सेव करके रख लेते हैं. लोग इस बात से अनजान रहते हैं कि मैलवेयर इन फोटोज को आसानी से एक्सेस कर सकता है.एक बार तस्वीर चोरी हुई तो हैकर्स आपके वॉलेट को एक्सेस कर बिना आपकी जानकारी पैसे को ट्रांसफर कर सकते हैं और आपका नुकसान पहुंचा सकते हैं.

ऐसे बचें
इस तरह के मैलवेयर से बचने के लिए अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासवर्ड या फिर रिकवरी से जुड़ी जानकारी को स्क्रीनशॉट के रूप में सेव करके नहीं रखें. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि आप जरूरी जानकारी को ऑफलाइन कहीं नोट डाउन करके रखें. फिलहाल ये मैलवेयर चीन और साउथईस्ट एशिया में लोगों को प्रभावित कर रहा है, भारत में भी यूजर्स पर खतरा मंडरा रहा है.

Latest News

राजस्व रिकॉर्ड से तय नहीं होगा मठ की संपत्तियों का मालिकाना हक: हाई कोर्ट, महंत की याचिका खारिज  राजस्व रिकॉर्ड से तय नहीं होगा मठ की संपत्तियों का मालिकाना हक: हाई कोर्ट, महंत की याचिका खारिज
Gariaband News: 50 लाख का रपटा ध्वस्त, दर्जनों गांवों की राह बंद! एंबुलेंस तक की पहुंच ठप, खाट पर मरीजों को ले जाने की मजबूरी
Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश
चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार
नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल
वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन! सड़क पर जन्मदिन समारोह पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR
आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा
रात 2 बजे तक फोन, सुबह 7 बजे अलार्म… क्या भारत में गहराता जा रहा है स्लीप क्राइसिस?
डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!
विशेष बातचीत: नक्सल मोर्चे से साइबर स्पेस तक — सुरक्षा कैसे गढ़ रही है छत्तीसगढ़ का नया भविष्य
Ganpati Visarjan 2026: गणपति बप्पा की विदाई से पहले घर से हटा दें ये 4 चीजें, सुख-समृद्धि के लिए जानें वास्तु मान्यताएं
सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत: आबकारी ओवरटाइम घोटाले के आरोपी असिस्टेंट कमिश्नर नवीन तोमर रिहा