iPhone यूजर्स के लिए रेड अलर्ट! 1 क्लिक और ये स्पाईवेयर हैक कर सकता है आपका फोन

iPhone यूजर्स के लिए रेड अलर्ट! 1 क्लिक और ये स्पाईवेयर हैक कर सकता है आपका फोन

Spyware हो या फिर Malware, अगर आपने छोटी सी भी गलती की तो आपको नुकसान पहुंचा सकता है. हाल ही में एक नए iPhone स्पाइवेयर टूल के बारे में पता चला है, अगर आप किसी हैक की गई वेबसाइट पर विजिट करने के लिए एक क्लिक भी करते हैं तो ये स्पाईवेयर आपके डिवाइस को हैक कर सकता है. सिक्योरिटी रिसर्चर्स के मुताबिक, डार्कस्वॉर्ड नाम के इस टूलकिट का इस्तेमाल यूक्रेन में लोगों को टारगेट करने वाले कैंपेन में किया गया था और यह एक्सप्लॉइट्स की एक चेन पर निर्भर करता है जिससे अटैकर्स सफारी में घुस सकते हैं, उसकी सिक्योरिटी लेयर्स से बच सकते हैं, डेटा चुरा सकते हैं. यह स्पाइवेयर सिर्फ iOS 18 के खास वर्जन पर चलाने वाले iPhones को टारगेट करता है, Apple इस आईओएस में मौजूद कमजोरियों को ठीक कर चुका है.

iPhone स्पाइवेयर पहुंचाता है नुकसान
Google Threat Intelligence Group (GTIG) ने Lookout और iVerify के साथ पार्टनरशिप में एक नए iOS फुल चेन एक्सप्लॉइट की पहचान की है, जो डिवाइस को पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज़ करने के लिए कई ज़ीरो-डे (अनडिस्कवर्ड) वल्नरेबिलिटीज (खामियों) का फायदा उठाता है. खास तौर पर, फुल-चेन एक्सप्लॉइट का मतलब है कि टूलकिट कई बग्स को एक साथ जोड़ता है ताकि वेब पेज से फोन पर पूरा कंट्रोल मिल सके.

इस मामले में, अटैक JavaScriptCore से शुरू होता है, यह इंजन Safari और WebKit वेबसाइट कोड चलाने के लिए इस्तेमाल करता है. यह सबसे पहले GPU प्रोसेस को इन्फेक्ट करता है और फिर mediaplaybackd नाम की ज्यादा प्रिविलेज्ड iOS सिस्टम सर्विस में चला जाता है. आखिर में, चेन प्रिविलेज को और बढ़ाने और स्पाइवेयर पेलोड को डिप्लॉय करने के लिए कर्नेल की कमियों का इस्तेमाल करता है. पब्लिकेशन के अनुसार, डार्कस्वॉर्ड को WhatsApp और Telegram जैसे ऐप्स से पासवर्ड, फ़ोटो, ब्राउज़र हिस्ट्री और मैसेज चुराने के लिए बनाया गया था.

Read More 7,200mAh बैटरी के साथ iQOO का धांसू 5G फोन लॉन्च, 32MP सेल्फी कैमरा और 44W चार्जिंग; कीमत ₹28,999

Tags:

Latest News

कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े  कायदे-कानून खूंटी पर, जल संसाधन विभाग ने अनुभवहीन कंपनियों की झोली में हजारों करोड़.... पढ़े 
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, 10 दोषियों को मृत्युदंड
सीनियर डी के खिलाफ लोको पायलटों का बढ़ा गुस्सा, घर की चौखट से निकलकर परिवार उतरा सड़क पर  
1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार