Oppo Reno 15C 5G: 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन, बैटरी भी है 7000mAh

Oppo Reno 15C 5G: 50MP सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च हुआ ये धांसू फोन, बैटरी भी है 7000mAh

Oppo Reno 15 5G, Reno 15 Pro 5G और Reno 15 Pro Mini 5G ही नहीं, कंपनी ने 35 हजार से कम बजट में नया फोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए Oppo Reno 15c 5G को भी लॉन्च कर दिया है. अगर आप भी इस प्राइस रेंज में नया फोन खरीदना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि इस नए मॉडल के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और इस हैंडसेट में आपको कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे?

Oppo Reno 15C 5G Price in India
भारत में इस ओप्पो स्मार्टफोन के 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपए तय की गई है. अगर कोई व्यक्ति इस हैंडसेट का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट खरीदता है तो 37,999 रुपए खर्च करने होंगे. ये फोन फरवरी में Flipkart, Amazon और Oppo India की ऑफिशियल साइट पर मिलने लगेगा.

Oppo Reno 15C 5G Alternatives
मुकाबले की बात करें तो इस प्राइस रेंज में ओप्पो कंपनी का ये 5जी फोन MOTOROLA Edge 60 Pro, POCO F7 5G, Xiaomi 14 CIVI और OnePlus Nord 5 जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देगा.

Read More Poco M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस; कीमत ₹20,999 से शुरू

Oppo Reno 15c 5G Specifications
स्क्रीन: इस ओप्पो मोबाइल में 6.57 इंच फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्प् दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है.
चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इस हैंडसेट में Qualcomm 4nm Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, साथ में ग्राफिक्स के लिए ऐड्रेनो 710 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है.
ऑपरेटिंग सिस्टम: ये ओप्पो फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित कलरओएस16 पर काम करता है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है. रियर कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. वहीं, फोन के फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है, ये कैमरा 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है.
बैटरी: 80 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 7000 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है.
कनेक्टिविटी: फोन में 5G, डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.4, वाई-फाई 802.11ac, जीपीएस,ग्लोनास और यूएसबी टाइप सी पोर्ट गिया गया है.

Read More Lava Virat V1 Pro 5G: देसी कंपनी का नया दांव, 50MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन के साथ आज होगा लॉन्च

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब स्पेशल एजुकेटर भर्ती: 100 पदों का विज्ञापन, 62 को नौकरी, बाकी बचे 38 पदों को अफसरों ने 10 महीने में ही कर दिया 'गायब
Found Money Astrology: रास्ते में पड़े पैसे मिलना शुभ या अशुभ? जानें क्या करना माना जाता है सही
शहीद की पत्नी ने CM साय को बांधी राखी… 800 जवानों की कलाइयों पर सजा बहनों का प्यार, रायपुर में दिखा ‘स्नेह की डोर’ का भावुक संगम
हत्या से नशे तक… रायपुर में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस का हल्लाबोल! DD नगर थाना घेरा, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायपुर में मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजे की बड़ी खेप! नाली में फंसी स्कॉर्पियो से 5 क्विंटल गांजा बरामद, ड्राइवर फरार
भ्रष्टाचार का गजब खेल: जिसके खिलाफ 42 लाख के फर्जी बिल की शिकायत, सरकार ने उसी अफसर को सौंप दी जांच; कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से भी अधिकारी के..........
डकैती का प्लान, हथियार और औजार तैयार! प्रतापगढ़ पुलिस ने वारदात से पहले 4 बदमाश दबोचे, एक फरार
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने आईजी ने दिए सख्त निर्देश, नाबालिग वाहन चालकों और हाईवे पर अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
रायपुर एयरपोर्ट भी PPP मॉडल पर जाएगा? 50 साल की लीज पर देने की तैयारी, देश के 11 एयरपोर्ट होंगे समूहों में शामिल
हिजाब विवाद पर इलाहाबाद HC की दो टूक! ‘अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं’, स्कूल ड्रेस कोड बदलने की मांग खारिज
BPSC पर पटना में फिर बवाल! CM आवास घेरने निकले छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस से हुई झड़प
1500 ट्रकों वाले HTC पर GST की दस्तक! इंद्रजीत सिंह के ठिकानों पर भिलाई से बलौदाबाजार तक घंटों खंगाले रिकॉर्ड