अब चार्जर की टेंशन खत्म! 8000mAh बैटरी और 3 दिन के बैकअप के साथ लॉन्च हुआ OnePlus N6

अब चार्जर की टेंशन खत्म! 8000mAh बैटरी और 3 दिन के बैकअप के साथ लॉन्च हुआ OnePlus N6

OnePlus N6 Launch: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपनी N-सीरीज का नया स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च कर दिया है। लंबी बैटरी लाइफ, दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के साथ आने वाला यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है। कंपनी का दावा है कि 8000mAh की बड़ी बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक का बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ ही फोन को 2 बड़े Android OS अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की भी पुष्टि की गई है। डिवाइस को IP65 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के साथ MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है।

OnePlus N6 दो स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,999 रुपये और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। लॉन्च ऑफर के तहत Amazon Prime Day सेल में 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा, जबकि Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 4 जुलाई से OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon पर शुरू होगी।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्मार्टफोन में 6.75 इंच की HD LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक डिवाइस ने AnTuTu बेंचमार्क पर 6.15 लाख से अधिक स्कोर हासिल किया है। बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए इसमें वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।

Read More Oppo K14 Plus 5G की लॉन्च डेट का ऐलान, 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन 1080p 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-व्यू वीडियो मोड जैसी सुविधाओं के साथ आता है। 8000mAh बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 1600 चार्जिंग साइकिल के बाद भी बैटरी अपनी मूल क्षमता का लगभग 80 प्रतिशत बरकरार रखेगी। इस प्राइस रेंज में OnePlus N6 का मुकाबला Infinix GT 30 5G+, vivo T4R 5G, Motorola Edge 60 Fusion 5G और OPPO K13 5G जैसे स्मार्टफोन्स से होगा।

Read More HMD Vibe 2 Pro 5G: 29 सितंबर को भारत में एंट्री, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से लैस होगा फोन

Tags:

Latest News

125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार   125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर सहित कई अधिकारियों के बदले प्रभार  
विकास को मिलेगी रफ्तार, 5.36 करोड़ से बदलेगी स्कूल-कॉलेज और सामुदायिक भवनों की तस्वीर
5 अरब के टैक्स विवाद में हाई कोर्ट की एंट्री, सेल और सरकार के बीच अब होगी मध्यस्थता
दोस्तों के साथ नहाने उतरा दिग्विजय, तैरते-तैरते गहराई में गया और फिर नहीं आया बाहर, 3 घंटे बाद मिला शव
धान खरीदी से लेकर ई-व्हीकल तक, सरकार ने तय किए काम के लक्ष्य, विभागों को समयसीमा में पूरा करना होगा काम
कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज
सिगरेट के धुएं के बीच चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, दो दिन पहले मारपीट का वीडियो भी आया था सामने
पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल