WhatsApp के 3 नए फीचर्स लॉन्च: ग्रुप चैट होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें कैसे करेंगे काम

WhatsApp के 3 नए फीचर्स लॉन्च: ग्रुप चैट होगा पहले से ज्यादा स्मार्ट, जानें कैसे करेंगे काम

WhatsApp New Features: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने के लिए तीन नए फीचर्स की घोषणा की है। इन अपडेट्स के बाद यूजर्स पोल में समय सीमा तय कर सकेंगे, वोटिंग को प्राइवेट बना सकेंगे, @All Mention से सभी मेंबर्स को एक साथ टैग कर सकेंगे और मौजूदा ग्रुप से नया ग्रुप भी बना पाएंगे। कंपनी के अनुसार, ये सभी फीचर्स चरणबद्ध तरीके से (Phase-wise Rollout) जारी किए जा रहे हैं और आने वाले कुछ हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएंगे।

1. WhatsApp Poll हुआ पहले से ज्यादा स्मार्ट
WhatsApp ने अपने Poll फीचर में कई नए बदलाव किए हैं, जिससे ग्रुप में वोटिंग करना पहले से आसान और अधिक उपयोगी हो जाएगा। अब यूजर्स

  • पोल के लिए Voting Deadline सेट कर सकेंगे।
  • तय समय पूरा होने पर वोटिंग अपने-आप बंद हो जाएगी।
  • Anonymous Voting का विकल्प मिलेगा, जिससे वोट देने वालों की पहचान छिपी रहेगी।
  • पोल बनाने के बाद 15 मिनट के भीतर सवाल में बदलाव भी किया जा सकेगा।

इस फीचर की मदद से टाइपिंग की गलती सुधारने या विकल्प स्पष्ट करने के लिए नया पोल बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

2. @All Mention से सभी सदस्यों तक पहुंचेगा एक साथ संदेश
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स में @All Mention फीचर भी जोड़ दिया है। इसकी मदद से ग्रुप में मौजूद सभी सदस्यों को एक साथ टैग करके महत्वपूर्ण जानकारी भेजी जा सकेगी। यह फीचर खासतौर पर ऑफिस अपडेट, स्कूल या कॉलेज की सूचना, मीटिंग रिमाइंडर, इवेंट अपडेट आखिरी समय में शेड्यूल बदलने जैसी घोषणाओं के लिए उपयोगी होगा। कंपनी के मुताबिक, 32 से अधिक सदस्यों वाले ग्रुप में @All Mention का उपयोग केवल ग्रुप एडमिन कर सकेंगे। यदि किसी यूजर ने ग्रुप को म्यूट किया है, तब भी @All Mention की सूचना मिल सकती है। हालांकि, जरूरत पड़ने पर यूजर ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स से इस अलर्ट को भी बंद कर सकते हैं।

3. पुराने ग्रुप से तुरंत बनाएं नया ग्रुप
WhatsApp ने एक और उपयोगी फीचर पेश किया है, जिसके जरिए यूजर्स किसी मौजूदा ग्रुप से सीधे नया ग्रुप बना सकेंगे। इस फीचर के फायदे

  • सभी मेंबर्स को दोबारा जोड़ने की जरूरत नहीं होगी।
  • किसी खास विषय पर अलग चर्चा शुरू करना आसान होगा।
  • इवेंट प्लानिंग या प्रोजेक्ट डिस्कशन के लिए अलग ग्रुप तुरंत बनाया जा सकेगा।
  • मूल ग्रुप की बातचीत प्रभावित किए बिना नई चर्चा जारी रखी जा सकेगी।

कब मिलेंगे ये फीचर्स?
WhatsApp के अनुसार, ये सभी नए फीचर्स धीरे-धीरे रोलआउट किए जा रहे हैं। यदि अभी तक आपके अकाउंट में ये विकल्प दिखाई नहीं दे रहे हैं, तो आने वाले कुछ हफ्तों में ऐप अपडेट के साथ उपलब्ध हो जाएंगे।

WhatsApp ग्रुप चैट होगा पहले से ज्यादा आसान
इन नए अपडेट्स के बाद बड़े ग्रुप्स को मैनेज करना पहले की तुलना में अधिक आसान होगा। खासकर पोल में एडिटिंग, वोटिंग डेडलाइन, प्राइवेट वोटिंग, @All Mention और इंस्टेंट ग्रुप क्रिएशन जैसे फीचर्स ऑफिस, स्कूल, कॉलेज और फैमिली ग्रुप्स में बेहतर कम्युनिकेशन का अनुभव देंगे।

Tags:

Related Posts

Latest News

खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम
Mahadev Satta App Case: सौरभ चंद्राकर की आज CBI कोर्ट में पेशी, 8 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद होगी सुनवाई