पावागढ़ शक्तिपीठ में दर्दनाक हादसा: भूस्खलन की चपेट में आए श्रद्धालु, दो की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

पावागढ़ शक्तिपीठ में दर्दनाक हादसा: भूस्खलन की चपेट में आए श्रद्धालु, दो की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

अहमदाबाद। गुजरात के पंचमहाल जिले में स्थित प्रसिद्ध पावागढ़ शक्तिपीठ में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन होने से बड़े पत्थर और मलबा श्रद्धालुओं पर आ गिरा। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य श्रद्धालुओं के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

जानकारी के अनुसार सुबह तड़के बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए पहाड़ी मार्ग से मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पाटियापुल क्षेत्र के पास अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा खिसक गया और भारी मात्रा में पत्थर तथा मिट्टी नीचे आ गिरी। घटना इतनी अचानक हुई कि यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकारियों को आशंका है कि कुछ लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं, जिसके चलते सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Read More BRICS से पहले दिल्ली में खलबली, SFJ समर्थित नारे लिखने का आरोप; पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड समेत 3 को दबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, आपदा प्रबंधन दल और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बचाव कार्य में तकनीकी सहायता के लिए रोप-वे संचालन से जुड़े कर्मचारियों को भी लगाया गया है। भारी मलबे को हटाने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया जा रहा है, ताकि फंसे लोगों को जल्द सुरक्षित निकाला जा सके।

Read More Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक सावधानी बरतें और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। हादसे के बाद पूरे पावागढ़ क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Latest News

विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा विकास राशि को लेकर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, NH-30 किया जाम! 16वीं वित्त और DMF फंड को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा
नल है, योजना है… फिर पानी क्यों नहीं? 45 दिन के बिजली संकट ने डबल इंजन सरकार के दावों पर खड़े किए सवाल
Ravneet Bittu Attack: बटाला में अचानक घिरा BJP नेता का काफिला, अंडे-टमाटर और पत्थरों की बौछार का आरोप
Nithari Case: निठारी से हरिद्वार तक… 20 साल पुरानी कहानी का फिर खौफनाक अंत, सुरेंद्र कोली की मिली लाश, मौत की जांच शुरू
पक्के मकान की उम्मीद पर फिरा पानी, आवास प्लस सर्वे में 16 हजार से ज्यादा आवेदक अपात्र, 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति
रिटायरमेंट के दिन जस्टिस का बड़ा संकल्प: 1.01 करोड़ दान, पत्नी संग देहदान; 36 साल की सेवा को दिया अनोखा सम्मान
Bhilai News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर पुतला दहन, पुलिस से झूमाझटकी में आरक्षक झुलसा; कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR
Raipur School Controversy: 9वीं के छात्र पर ‘तांत्रिक क्रिया’ का आरोप, TC थमाकर विद्यालय से बाहर; CM शिकायत सेल पहुंचा परिवार
Facebook Ad से शुरू हुआ फ्रॉड, 11 रुपये लौटाकर जीता भरोसा और फिर खाते से उड़ गए 91 हजार
Nepal Flash Flood: तबाही के 3 हफ्ते बाद भी नहीं थमा संकट, 1,410 मौतें और 6 हजार से ज्यादा लोग लापता
Supreme Court News: बिल्डरों के मामलों में नया मोड़, जजों-वकीलों के खिलाफ Anonymous Complaints पर SC सख्त; जांच की तैयारी
Baloda Bazar News: आत्मानंद स्कूल में शिक्षक पर गंभीर आरोप, छात्राओं से बदसलूकी और मारपीट की शिकायत; प्राचार्य हटाने के निर्देश