चलती पैसेंजर ट्रेन पर फिर पथराव! इंजन का टूटा शीशा, रेलवे सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

चलती पैसेंजर ट्रेन पर फिर पथराव! इंजन का टूटा शीशा, रेलवे सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मंडल में ट्रेनों पर पथराव की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार देर रात नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर (55039) पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। घटना नकहा जंगल और मानीराम स्टेशन के बीच हुई, जिसमें इंजन का साइड ग्लास क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ।

चलती ट्रेन पर हमला, लोको पायलट भी सहमे
जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। तेज आवाज के साथ इंजन का शीशा चटक गया, जिससे लोको पायलट भी कुछ देर के लिए दहशत में आ गए। ट्रेन के मानीराम स्टेशन पहुंचने पर लोको पायलट ने घटना की लिखित सूचना (मेमो) रेलवे अधिकारियों को दी। घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने मामला दर्ज कर पथराव करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।

लगातार हो रही घटनाओं से बढ़ी चिंता
गोरखपुर-गोंडा और गोरखपुर-बढ़नी रेलखंड पर हाल के महीनों में पथराव की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Read More भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

  • 7 जून को बहराइच-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन पर पथराव में एक महिला यात्री घायल हुई थी।
  • इसी दिन नकहा-गोंडा पैसेंजर ट्रेन के इंजन का शीशा भी पथराव में टूट गया था।
  • कुशीनगर एक्सप्रेस पर खलीलाबाद और मगहर के बीच पथराव से एसी कोच की खिड़की क्षतिग्रस्त हुई थी।
  • 17 मई को हमसफर एक्सप्रेस पर हुए पथराव में एक महिला यात्री के सिर में चोट आई थी।

इसके अलावा अप्रैल महीने में भी इस रेलखंड पर कई ऐसी घटनाएं दर्ज की गई थीं।

Read More 2,700 की दवा पर 27,000 MRP! कैंसर मरीजों की जेब पर चोट, SC ने कहा—‘दिनदहाड़े डकैती’

रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
लगातार हो रही पथराव की घटनाओं ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चलती ट्रेनों पर इस तरह के हमले न केवल यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि लोको पायलट और रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। फिलहाल आरपीएफ और संबंधित एजेंसियां आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप पहले कॉलेज में शिकायत, फिर कलेक्टर का दरवाजा खटखटाया; प्रोफेसर पर छात्राओं के गंभीर आरोप
Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई
एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर
खेत में मधुमक्खियों का कहर, बेटे को बचाकर खुद मौत से हार गई मां, 3 घंटे तक झेलती रही डंक
घर के बाहर धूप सेंक रहे थे तीन बुजुर्ग, अचानक भालू ने किया हमला, दंपती समेत तीन घायल
मजदूरी से पीएचडी तक का सफर, छात्रवृत्ति ने बदली डॉ. नरेश तिवारी की जिंदगी, अब संभाल रहे विश्वविद्यालय की कमान
पहले चले लाठी-डंडे, फिर निकला चाकू... गैंगवार के दौरान युवक की हत्या
आज रात रोशनी से जगमगाएगा रायपुर, गणेश झांकी पर 2 हजार जवानों का पहरा; शराब दुकानें रहेंगी बंद, जानें पूरा रूट-पार्किंग प्लान
छत्तीसगढ़ कोल घोटाला: 3 अक्टूबर को 35 आरोपियों पर EOW की फाइनल चार्जशीट, विधायक देवेंद्र यादव से भी पूछताछ
छत्तीसगढ़ में बारिश से फसलें प्रभावित, CM साय का किसानों को भरोसा- सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा
नर्स से अवैध संबंध, पत्नी से मारपीट और तलाक की धमकी… हाई कोर्ट ने डॉक्टर पति को माना आत्महत्या के लिए दोषी
Bank Strike Postponed: तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, IBA-UFBU की सहमति से टली राष्ट्रव्यापी हड़ताल