Spy Network Busted: होटल में बर्तन धोने वाला निकला जासूस, सेना के ठिकानों की वीडियो भेजता था पाकिस्तान

Spy Network Busted: होटल में बर्तन धोने वाला निकला जासूस, सेना के ठिकानों की वीडियो भेजता था पाकिस्तान

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश कर देश की सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। इस नेटवर्क का मुख्य आरोपी समीर उर्फ शूटर, जो दिल्ली के चांदनी चौक स्थित एक होटल में प्लेट धोने का काम करता था, दरअसल पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था और संवेदनशील सैन्य ठिकानों की जानकारी सीमा पार भेज रहा था।

जांच के अनुसार आरोपी दिल्ली के बल्लीमारान इलाके में रहकर पिछले करीब एक साल से इस नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में उसके दो सहयोगियों समीर पठान और शिवराज को भी गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग राज्यों में जाकर रेकी करने में उसकी मदद करते थे।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने कर्नाटक के कारवार स्थित INS Kadamba नौसैनिक अड्डे समेत असम और राजस्थान के कई सैन्य ठिकानों की वीडियो और फोटो तैयार कर ‘बोटिम’ ऐप के जरिए पाकिस्तान भेजी थीं। उसके मोबाइल से कई संवेदनशील लोकेशन की तस्वीरें और वीडियो भी बरामद हुए हैं, जिससे यह साफ होता है कि नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था।

Read More Gurugram Hit and Run Case: सड़क पर महिला बाइकर को टक्कर… फिर कार लेकर फरार! CCTV वायरल होते ही पुलिस ने राजस्थान से आरोपी को दबोचा, 307 में केस

जांच में फंडिंग को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि विदेशी पैसे को कई स्तरों के जरिए ‘शेल अकाउंट’ में ट्रांसफर किया जाता था और फिर उसे नेटवर्क तक पहुंचाया जाता था। इस पूरे नेटवर्क में स्थानीय स्तर पर लोगों को छोटी रकम देकर रेकी और लॉजिस्टिक सपोर्ट लिया जाता था, जिससे शक न हो।

Read More हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल

मामले में एक महिला ‘मीरा’ का नाम भी सामने आया है, जिसके तार पहले से आतंकी गतिविधियों से जुड़े बताए जा रहे हैं। जांच एजेंसियों को आरोपी के मोबाइल से ऐसे चैट और संपर्क मिले हैं, जो पाकिस्तानी गैंगस्टर से कनेक्शन की ओर इशारा करते हैं। आरोपियों ने रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी सेटअप की योजना भी बनाई थी।

इस पूरे खुलासे ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य कनेक्शन और संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी हैं। इसे देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा माना जा रहा है।

Latest News

LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC LPG Subsidy Alert: 30 सितंबर तक आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो रुक सकती है गैस सब्सिडी, घर बैठे ऐसे करें e-KYC
छत्तीसगढ़ की MBBS सीटों पर बवाल! स्टेट कोटे में बाहरी छात्रों के एडमिशन की शिकायत, जांच के घेरे में प्रवेश प्रक्रिया
12 आपराधिक केस, ढाई महीने की फरारी… दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपी महादेव सट्टा ऐप से जुड़े सौरभ चंद्राकर का भांजा गिरफ्तार
कोयला लेवी केस में आयकर विभाग का बड़ा एक्शन: भिलाई में सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा मकान सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Balod News: दूसरे गांव पहुंचकर युवक ने हंसिए से काटी अपनी गर्दन, खून से लथपथ सड़क पर घूमता रहा; परिजनों ने बताई चौंकाने वाली बात
राजस्व रिकॉर्ड से तय नहीं होगा मठ की संपत्तियों का मालिकाना हक: हाई कोर्ट, महंत की याचिका खारिज
Gariaband News: 50 लाख का रपटा ध्वस्त, दर्जनों गांवों की राह बंद! एंबुलेंस तक की पहुंच ठप, खाट पर मरीजों को ले जाने की मजबूरी
Balodabazar News: अपराधों के आरोपों पर जिला बदर की कार्रवाई, कांग्रेस नेता अशोक अंजान समेत 3 को एक साल तक जिला छोड़ने का आदेश
चाकू लहराकर कानून को चुनौती? वायरल वीडियो के बाद बिलासपुर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 युवक गिरफ्तार
नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल
वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन! सड़क पर जन्मदिन समारोह पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 4 पर FIR
आपके नाम की SIM, अपराध किसी और का… फिर भी फंस सकते हैं आप! ₹50 लाख जुर्माना, 3 साल जेल तक का खतरा