RCom Fraud Case: अनिल अंबानी से 7 घंटे की लंबी पूछताछ, फंड डायवर्जन पर कड़े सवाल

RCom Fraud Case: अनिल अंबानी से 7 घंटे की लंबी पूछताछ, फंड डायवर्जन पर कड़े सवाल

नई दिल्ली। रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) से जुड़े बहुचर्चित बैंक फ्रॉड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उद्योगपति अनिल अंबानी से लगातार दूसरे दिन लंबी पूछताछ की। शुक्रवार को उनसे करीब सवा सात घंटे तक पूछताछ की गई, जबकि एक दिन पहले भी उनसे लगभग आठ घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे।

जांच एजेंसी के अनुसार, यह पूछताछ भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर दर्ज 2,929 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में की जा रही है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आरोप लगाया है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के लोन अकाउंट्स में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।

पूछताछ के दौरान CBI अधिकारियों ने अनिल अंबानी से फंड डायवर्जन, गबन, लोन के उपयोग और वित्तीय लेनदेन में संभावित अनियमितताओं को लेकर कई अहम सवाल किए। अधिकारियों ने उन्हें संबंधित दस्तावेजों के साथ आमने-सामने बैठाकर विस्तृत जानकारी ली, ताकि पूरे वित्तीय ट्रेल को समझा जा सके।

Read More Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में

सूत्रों के मुताबिक, जांच का फोकस इस बात पर है कि बैंकों से लिए गए ऋण का उपयोग तय उद्देश्यों के लिए हुआ या नहीं, और कहीं फंड को दूसरी कंपनियों या निजी उपयोग में तो डायवर्ट नहीं किया गया। यह भी जांचा जा रहा है कि क्या इस प्रक्रिया में आपराधिक साजिश या विश्वासघात के तत्व शामिल हैं।

Read More Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?

इस माममें CBI ने पिछले वर्ष अगस्त में केस दर्ज किया था। आरोप है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस पर विभिन्न बैंकों का कुल 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था, जिसमें अकेले SBI को करीब 2,929 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

वहीं, अनिल अंबानी के प्रवक्ता ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि वे कानून के तहत अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे और जांच में पूरा सहयोग करेंगे। जांच एजेंसी की यह कार्रवाई देश के बड़े कॉरपोरेट फ्रॉड मामलों में एक अहम कड़ी मानी जा रही है, जहां वित्तीय पारदर्शिता और बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाई जा रही है।ले 

Latest News

ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए    ठगों ने पेंशनर को बनाया अपना शिकार, मांगा योनो एप का पासवर्ड और निकाल लिए 5 लाख रूपए   
ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   
अस्पताल की इमारत ढही तो भड़का जनआक्रोश, SECL GM ऑफिस में तालाबंदी; नौकरी-मुआवजे पर आर-पार, देखे वीडियो
Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश
CG News: बांग्लादेशी होने के शक में पकड़े गए 23 लोगों में 18 निकले भारतीय, 15 दिन बाद डिटेंशन सेंटर से रिहाई
Jhiram Valley Case: झीरम घाटी हत्याकांड के फैसले पर आदिवासी समाज में असंतोष, दोषियों की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
CG News: छत्तीसगढ़ में DJ-लाउडस्पीकर पर सख्ती की तैयारी! बिना परमिशन बजाया साउंड सिस्टम तो लगेगा भारी जुर्माना, जेल का भी प्रावधान
Bengal By-Election: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में भी ममता को झटका, दूसरे प्रत्याशी ने भी छोड़ा चुनावी मैदान
हिमाचल यूनिवर्सिटी में छात्र संगठनों के बीच बवाल, नारेबाजी से शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा; कई छात्र घायल
सड़क की बदहाली पर अनोखा विरोध! धमतरी में गड्ढों के बीच दीये जलाकर अधिकारियों को जगाने निकली छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
Raipur Murder Case: जिस किराएदार को दिया था घर, उसी पर हत्या का आरोप! पत्नी से संबंध के शक में गई मकान मालिक की जान, आरोपी गिरफ्तार
कांग्रेस नेता पर हमले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, भोपाल में छिपा था दीपक तिवारी, पहले चार आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार