Maharashtra FDA Action: McDonald’s समेत 13 फूड आउटलेट्स पर गिरी गाज, लाइसेंस सस्पेंड; गंदगी और खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई

Maharashtra FDA Action: McDonald’s समेत 13 फूड आउटलेट्स पर गिरी गाज, लाइसेंस सस्पेंड; गंदगी और खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई

मुंबई। महाराष्ट्र में खाने-पीने की दुकानों और रेस्टोरेंट्स में खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया है। राज्यभर में किए गए औचक निरीक्षण के बाद विभाग ने 89 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट्स की जांच की। इनमें से 71 प्रतिष्ठानों को कमियां दूर करने के लिए नोटिस दिया गया, जबकि नियमों में सुधार नहीं करने वाले 13 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। जांच के दौरान कई जगह किचन की सफाई, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और कर्मचारियों की हाइजीन को लेकर गंभीर खामियां सामने आने की बात कही गई है।

McDonald’s के किचन में कॉकरोच मिलने का दावा
दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित मेट्रो हाउस McDonald’s आउटलेट के दोबारा निरीक्षण में FDA अधिकारियों ने कई अनियमितताएं दर्ज कीं। अधिकारियों के मुताबिक, पहले दिए गए नोटिस में दर्ज 20 में से 18 कमियां निरीक्षण के समय भी दूर नहीं की गई थीं। किचन में जिंदा कॉकरोच, जमा कचरा, गंदे कपड़े और धूल से भरी लाइटें मिलने की बात सामने आई। जांच के दौरान कर्मचारियों की हाइजीन को लेकर भी सवाल उठे। आरोप है कि कुछ कर्मचारी गंदे जूते और कपड़े छूने के बाद बिना हाथ धोए रेडी-टू-ईट फूड तैयार कर रहे थे। FDA ने खाद्य उत्पादों की सामग्री को लेकर भी आपत्ति दर्ज की। अधिकारियों के अनुसार, चीज और पनीर से जुड़े दावों के बावजूद ‘गो चीज सॉस’ जैसे नॉन-डेयरी एनालॉग उत्पाद का इस्तेमाल पाया गया।

Radio Club की रसोई में भी मिली गंदगी
दक्षिण मुंबई के बॉम्बे प्रेसीडेंसी रेडियो क्लब की रसोई भी FDA की जांच के दायरे में आई। यहां अधिकारियों को कथित तौर पर बड़ी संख्या में जिंदा मक्खियां और मरे हुए कॉकरोच मिले। इतना ही नहीं, भोजन तैयार करने वाली जगह के ऊपर छत से प्लास्टर गिरने की स्थिति भी सामने आई। खाद्य सामग्री के आसपास वाशिंग पाउडर और रासायनिक डिटर्जेंट रखे होने को भी खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर कमी माना गया।

Read More अरावली में तड़तड़ाईं गोलियां! LCB और बिश्नोई गिरोह के बीच मुठभेड़, 500 किलो पोशडोड़ा जब्त; 3 पुलिसकर्मी घायल

Khar Gymkhana का रजिस्ट्रेशन भी सस्पेंड
पश्चिमी मुंबई के खार जिमखाना में भी स्टोरेज और किचन व्यवस्था से जुड़ी कमियां मिलीं। FDA के अनुसार, यहां कच्चे और पके भोजन को अलग-अलग रखने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी। बर्तनों की सफाई के लिए गर्म पानी की उपलब्धता नहीं होने सहित अन्य कमियों के आधार पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निलंबित किया गया।

Read More Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: सुप्रीम कोर्ट ने दिखाई सख्ती, ₹2 करोड़ जमा करने का निर्देश; भुगतान में देरी पर बढ़ी मुश्किल

मुंबई से नागपुर तक कार्रवाई का असर
FDA का यह अभियान सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं रहा। अलग-अलग जिलों में भी कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई। मुंबई में स्टेटस रेस्तरां, नोवारा रेस्तरां, बजरंग स्वीट मार्ट और ASM Hotels कार्रवाई की सूची में शामिल बताए गए हैं। वहीं छत्रपति संभाजीनगर और परभणी में छप्पन भोग थाली रेस्तरां एवं बैंक्वेट हॉल, म्हारो गायत्री मेवाड़ और स्टार बेकरी पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके अलावा नागपुर के डू ब्रदर्स शावर्मा, नासिक के अवंती स्नैक्स और अमरावती के पिंटू यादव स्वीट्स के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की गई है।

89 प्रतिष्ठानों की जांच, 71 को नोटिस
FDA के विशेष अभियान में कुल 89 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें से 71 को कमियां सुधारने के लिए नोटिस जारी किए गए। विभाग का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि होटल और रेस्टोरेंट संचालक खाद्य पदार्थों के भंडारण, किचन की सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से जुड़े निर्धारित नियमों का पालन करें।

FDA की सख्ती से कारोबारियों में हलचल
खाद्य सुरक्षा से जुड़ी लापरवाही सामने आने के बाद लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों के बीच भी हलचल बढ़ा दी है। FDA की कार्रवाई का संदेश साफ है कि सिर्फ नोटिस मिलने के बाद सुधार का दावा पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि अगली जांच में नियमों का पालन जमीन पर दिखाई देना जरूरी है। फिलहाल, विभाग की ओर से किए गए निरीक्षणों और निलंबन की कार्रवाई के बाद यह देखना अहम होगा कि संबंधित प्रतिष्ठान कमियां दूर करते हैं या नहीं और आगे की जांच में उनकी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था किस स्तर पर पाई जाती है।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच