Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत, LPG से भरा ‘जग वसंत’ सुरक्षित पहुंचा गुजरात

Hormuz Strait Update: भारत के लिए राहत, LPG से भरा ‘जग वसंत’ सुरक्षित पहुंचा गुजरात

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। रणनीतिक रूप से बेहद अहम Hormuz Strait में कई दिनों तक फंसा भारतीय जहाज ‘जग वसंत’ आखिरकार सुरक्षित भारत पहुंच गया है। आज सुबह यह एलपीजी गैस से लदा जहाज गुजरात के एक बंदरगाह पर पहुंचा, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर बनी चिंता काफी हद तक कम हो गई है।

इस जहाज में करीब 33 भारतीय नाविक सवार थे, जो सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए यह सिर्फ एक जहाज का सुरक्षित पहुंचना नहीं, बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। दरअसल, ईरान और अन्य देशों के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री गतिविधियां प्रभावित हुई थीं। यह मार्ग दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल और गैस ट्रांजिट रूट्स में से एक है, जहां किसी भी तरह की बाधा का सीधा असर वैश्विक सप्लाई चेन पर पड़ता है।

इससे पहले ‘पाइन गैस’ नाम का एक और भारतीय जहाज भी इसी रूट से सुरक्षित निकल चुका है। शिपिंग डेटा के अनुसार, दोनों जहाजों को कुछ दिन पहले ईरान के लारक और केश्म द्वीपों के बीच देखा गया था, जहां हालात बेहद संवेदनशील बने हुए थे। बताया जा रहा है कि ‘जग वसंत’ और ‘पाइन गैस’ जैसे जहाजों में कुल मिलाकर करीब 92,612 मीट्रिक टन एलपीजी गैस लदी हुई है, जो भारत की घरेलू जरूरतों के लिए बेहद अहम है। ऐसे में इन जहाजों का सुरक्षित पहुंचना सप्लाई चेन स्थिर रखने और संभावित ऊर्जा संकट को टालने में बड़ी भूमिका निभाएगा।

Read More Udhayanidhi Stalin Case: गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद बड़ी राहत, मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश पर मिली रिहाई; विवादित टिप्पणी मामले में जांच जारी

फिलहाल, इस मार्ग पर फंसे अन्य भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। सरकार और संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि ईंधन आपूर्ति में किसी तरह की बाधा न आए और देश में कीमतों व उपलब्धता पर असर न पड़े। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा बाजार पहले ही दबाव में है। ऐसे में भारत के लिए यह एक सकारात्मक संकेत है कि संकट के बीच भी सप्लाई लाइन को सुरक्षित बनाए रखा जा रहा है।

Read More थलापति विजय के तलाक पर लगा पूर्ण विराम: पत्नी संगीता ने कोर्ट से वापस ली याचिका, फैमिली कोर्ट ने किया केस बंद

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की मौत के बाद विभागीय जांच और बर्खास्तगी आदेश अवैध, पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति पर 90 दिन में फैसला हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कर्मचारी की मौत के बाद विभागीय जांच और बर्खास्तगी आदेश अवैध, पत्नी की अनुकंपा नियुक्ति पर 90 दिन में फैसला
बिलासपुर में शुरू हुआ जिले का पहला 'अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम', अब अंगूठा लगाते ही मिलेगा पूरा राशन
जेजेएम की सुस्त चाल और अफसरों की लेटलतीफी पर डिप्टी सीएम सख्त, 4 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस
25 करोड़ का फंड और 3 साल का इंतजार: नवा रायपुर की हाईटेक फूड-ड्रग लैब फाइलों में अटकी, सिर्फ 5 कर्मचारियों के भरोसे पूरे प्रदेश की टेस्टिंग
सीएम को भनक नहीं, अफसरों ने निकाला बीच का रास्ता; 600 शिक्षकों की पोस्टिंग अब डीईओ के भरोसे
वेगस अस्पताल: इलाज में लापरवाही से मरीज की जान गई, जांच रिपोर्ट के बाद संचालक और डॉक्टरों पर एफआईआर
जमानत के लिए अदालत की बजाय श्मशान में 'अर्जी', हाईकोर्ट चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर तंत्र-मंत्र करते एक पकड़ाया, तीन फरार
नरेला में रफ्तार का कहर: मर्सिडीज की टक्कर में 70 वर्षीय महिला की मौत, SI का बेटा गिरफ्तार; नशे में ड्राइविंग का आरोप
शिक्षकों के इंतजार पर लगा ब्रेक! 700 शिक्षकों की तबादला सूची जारी, 400 नाम कटे; जानें किन मामलों में रुका ट्रांसफर
बिजली कंपनी में बंपर भर्ती का ऐलान! 1235 पदों पर नौकरी, AE-JE से लेकर DEO और पैरामेडिकल स्टाफ तक मौके
न साइंस की पढ़ाई, न इंजीनियरिंग की डिग्री… मोटर मैकेनिक के बेटे ने बना डाली उड़ने वाली कार! 200 KM की रफ्तार का दावा
नागपुर रेप केस में बड़ा खुलासा: आरोपी के घर से 8 चाकू, चॉपर, लैपटॉप और बड़ी मात्रा में गर्भनिरोधक बरामद