मुंबई एयरपोर्ट पर ‘गोल्ड सिंडिकेट’ का भंडाफोड़: केन्या से आई 24 महिला तस्कर गिरफ्तार, 37 करोड़ का सोना जब्त

मुंबई एयरपोर्ट पर ‘गोल्ड सिंडिकेट’ का भंडाफोड़: केन्या से आई 24 महिला तस्कर गिरफ्तार, 37 करोड़ का सोना जब्त

नई दिल्ली। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में केन्या के नैरोबी से आई 24 महिलाओं को हिरासत में लिया गया, जिनके पास से कुल 29.37 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। जब्त किए गए सोने की अनुमानित कीमत करीब 37.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जांच के दौरान महिलाओं के बैग और कपड़ों में छिपाकर लाए गए 25.10 किलोग्राम सोने की ईंटें और 4.27 किलोग्राम आभूषण बरामद किए गए।

डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट द्वारा ‘ऑपरेशन धाहाबू ब्लिट्ज’ के तहत की गई इस कार्रवाई को साल की सबसे बड़ी तस्करी विरोधी कार्रवाइयों में माना जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं को सोना छिपाने और सुरक्षा जांच से बचने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया था, जिससे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह की आशंका जताई जा रही है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि एजेंसियां अब इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों और इसके अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की तलाश में जुटी हैं।

Latest News

Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन Redmi 17C 5G की बिक्री शुरू: 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ बजट 5G फोन
Pregnancy Kidney Stone: प्रेगनेंसी में हो जाए किडनी स्टोन तो कितना खतरनाक? जानें कब पड़ सकती है इलाज की जरूरत
जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर
Shani Gochar 2026: 9 अक्टूबर को उत्तराभाद्रपद में लौटेंगे शनिदेव, जानें इस नक्षत्र को क्यों माना जाता है खास
निदान 1100 जैसी 'त्वरित समाधान' व्यवस्था का यह हाल: 47 दिन बाद जागा सिस्टम, पूछा- लोकेशन क्या है?
स्वास्थ्य विभाग में 200 करोड़ की खरीदी, 50 करोड़ का कमीशन: संविदाकर्मी चला रहे टेंडर का खेल, कटघरे में आईएएस ...
चार्जशीट में नया खुलासा: कोयले के बाद अब आयरन पैलेट पर भी 100 रुपए प्रति टन की वसूली, डायरी में IAS मौर्य को 1 करोड़ देने की ....
धू-धूकर जला दो करोड़ का वाहन, चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
खेत में टूटा था बिजली का तार, करंट की चपेट में आया कोटवार; 5 दिन तक खेत में पड़ा रहा शव
Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में
GPM News: जिला अस्पताल के महिला टॉयलेट में नवजात का शव मिलने से हड़कंप, CCTV से तलाशे जा रहे सुराग
22 साल से संतान का इंतजार, उम्र बनी बाधा तो हाईकोर्ट ने दी राहत, 47 वर्षीय पत्नी को IVF की मिली अनुमति