Etawah Road Accident: 120 KM/H की रफ्तार बनी मौत, बेकाबू कार ने 3 को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

Etawah Road Accident: 120 KM/H की रफ्तार बनी मौत, बेकाबू कार ने 3 को रौंदा, एक की मौत, दो गंभीर

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जहां 100 से 120 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ रही एक SUV कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए दुकान में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घटना गुरुवार सुबह विजय नगर रोड पर हुई, जब भरथना चौराहे की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक नियंत्रण खो बैठी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार ने पहले दुकान खोल रहे दो लोगों को टक्कर मारी और फिर करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए आगे बढ़कर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में दतावली गांव निवासी 45 वर्षीय गुलाब सिंह की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद वीरू और रामनगर निवासी 17 वर्षीय निखिल गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का इलाज सैफई स्थित आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में जारी है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर किया गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई और यातायात प्रभावित हो गया।

Read More Bihar News: हाजीपुर में निर्माणाधीन फोरलेन पुल का स्ट्रक्चर भरभराकर गिरा, 7 मजदूर घायल; लोहे के मलबे में फंसे मजदूर को निकालने की कोशिश

पुलिस के अनुसार, कार चालक आदित्य शर्मा को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, कार में सवार एक युवक और एक युवती मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। जांच के दौरान कार से बीयर के कैन और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं, जिससे मामले में लापरवाही और संभावित नशे में ड्राइविंग की आशंका जताई जा रही है।

Read More Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं

राम गोपाल शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है और तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की गंभीर चेतावनी देता है, जहां एक पल की गलती कई जिंदगियां तबाह कर देती है।

Latest News

Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच Mahtari Vandan Yojana: बिलासपुर में 542 महिलाएं निकलीं अपात्र, विभाग ने वसूले 30 लाख; 4.17 लाख हितग्राहियों की हुई जांच
Transfer News: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, 25 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी; कई जिलों में बदले प्रभारी CMHO
Raigarh Politics: पुसौर में भाजपा के 8 पार्षदों ने छोड़ी पार्टी, अध्यक्ष की कार्यशैली पर नाराजगी; सामूहिक इस्तीफे से गरमाई सियासत
Fuel Export Duty Cut: पेट्रोल-डीजल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने घटाया टैक्स, ATF पर भी राहत; घरेलू कीमतों पर क्या होगा असर?
जिला कोर्ट में पुरानी रंजिश को लेकर शुरू हुआ दो वकीलों में विवाद, कॉलर पकड़कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया काउंटर केस
दिल्ली से अनूपपुर आकर करते थे रेलवे ट्रैक से कॉपर केबल और तांबे की चोरी, 17 गिरफ्तार
उधमपुर के जंगल में रातभर चला ऑपरेशन! सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को किया ढेर, हथियार-गोला बारूद बरामद
डीन से प्राध्यापक-सह-संचालक पद पर हुआ तबादला, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से मांगा जवाब
Salman Khan की भांजी Alizeh Agnihotri की चमकी किस्मत! ‘Farrey’ के बाद हाथ लगी Zombie फिल्म ‘College Fest’, Ashish Chanchlani भी आएंगे नजर
10वीं पास से Graduate तक खुला नौकरी का रास्ता! मुंगेली Job Fair में 140 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
अचानक सामने आए 4 भालू और मच गई चीख-पुकार! एक युवक ने दौड़कर बचाई जान, दूसरा घायल
OnePlus N6 Lite: 22 सितंबर को भारत में एंट्री करेगा नया बजट फोन, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से मचेगा धमाल