NEET Protest Impact: रायपुर में आमने-सामने आए BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्थरबाजी के बीच पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन

NEET Protest Impact: रायपुर में आमने-सामने आए BJP और कांग्रेस कार्यकर्ता, पत्थरबाजी के बीच पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले और वॉटर कैनन

रायपुर। दिल्ली में NEET पेपर लीक को लेकर जारी राजनीतिक टकराव की गूंज अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर तक पहुंच गई है। आज भाजपा और कांग्रेस ने एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, जिसके दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने पर धक्का-मुक्की और पत्थरबाजी की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।

दिल्ली की सियासत का असर रायपुर की सड़कों पर
रोध प्रदर्शन की पृष्ठभूमि दिल्ली में NEET पेपर लीक मामले को लेकर हुए घटनाक्रम से जुड़ी है। मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर किए गए प्रदर्शन और उसके बाद हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने रायपुर में भाजपा कार्यालय की ओर मार्च निकाला। दूसरी ओर भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर कूच किया।

आमने-सामने आए कार्यकर्ता, बढ़ा तनाव
पुलिस ने दोनों प्रदर्शनों को अलग-अलग मार्गों पर रोकने की तैयारी पहले से कर रखी थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शंकर नगर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया गया, जबकि भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर के बाहर भी भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बावजूद दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे के करीब पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद नारेबाजी तेज हुई और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Read More 4.50 करोड़ फूंके, फिर भी राम वन गमन पथ पर छाया अंधेरा; चंपारण में तीन साल से सुविधाओं पर जड़े ताले

पुलिस ने संभाला मोर्चा
स्थिति नियंत्रण से बाहर जाती देख पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को पीछे हटने की चेतावनी दी। जब भीड़ नहीं मानी, तब पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन से तेज पानी की बौछार कर दोनों पक्षों को अलग किया। इसके बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

Read More 75 लाख के बांड ने रोकी रेलवे की नौकरी, डॉक्टर ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई
घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखी और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया। फिलहाल, हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना
Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर
महानदी में मलबा डंपिंग पर बड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की सख्ती के बाद निस्दा के सभी खनन पट्टे रद्द
Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें
एक कार, तीन बड़े चेहरे और बंद कमरे की बातचीत… युवा कांग्रेस चुनाव में क्या पक रही है सियासी खिचड़ी?
हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस
झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार