जमीन की रंजिश में खूनी खेल! भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ काटने का आरोप, मां साड़ी से रोकती रही खून

जमीन की रंजिश में खूनी खेल! भाजपा नेता पर कुल्हाड़ी से युवक के दोनों हाथ काटने का आरोप, मां साड़ी से रोकती रही खून

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में पुराने जमीन विवाद की रंजिश के चलते एक युवक पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे युवक को घेर लिया और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में युवक के दोनों हाथ बुरी तरह कट गए, जबकि उसके बाएं पैर, सिर और गर्दन पर भी गंभीर चोटें आई हैं।

घटना के बाद लहूलुहान युवक को सड़क पर तड़पता छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मां ने गमछे और अपनी साड़ी से उसके हाथों और सिर से बह रहे खून को रोकने की कोशिश की। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पेट्रोल भरवाने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, शहर के समदनगर मोहल्ले का रहने वाला 28 वर्षीय जयवेंद्र सिंह उर्फ विक्की मंगलवार रात करीब 11 बजे घर के पास कानपुर-सागर नेशनल हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल भरवाने गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह परमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और विक्की को घेर लिया। आरोपियों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर कुल्हाड़ी से लगातार कई वार किए। हमले इतने गंभीर थे कि विक्की के दोनों हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लटक गए। उसके पैर, गर्दन और सिर पर भी गहरे जख्म आए हैं।

Read More Bangla Sahib Gurudwara Case: बंगला साहिब में प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद, केजरीवाल समेत AAP नेताओं के खिलाफ FIR

मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे आरोपी
हमले के बाद विक्की खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि हमलावर उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के सदस्य घटनास्थल पहुंचे। बेटे की हालत देखकर मां बदहवास हो गई। अस्पताल पहुंचाने से पहले उसने गमछे और अपनी साड़ी के कपड़े से घावों को बांधकर खून रोकने की कोशिश की। इसके बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

Read More Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक

दोनों हाथों को सपोर्ट देकर किया गया स्थिर
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिशुपाल ने बताया कि युवक के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें हैं। प्रारंभिक इलाज के दौरान उसके हाथों को सपोर्ट देकर स्थिर किया गया। अधिक रक्तस्राव और कई गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी, इसलिए बेहतर इलाज के लिए उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, युवक के हाथों को कितना नुकसान पहुंचा है और आगे उनकी स्थिति क्या होगी, यह मेडिकल कॉलेज में विशेषज्ञ जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

एक साल पुराने जमीन विवाद से जुड़ी रंजिश
घायल युवक के भाई आलोक सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में विक्की और शिवप्रताप सिंह परमार के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। परिवार का आरोप है कि उसी पुराने विवाद और रंजिश के चलते विक्की पर जानलेवा हमला किया गया। परिजनों ने यह भी बताया कि उनके बड़े भाई अमिताभ सिंह की वर्ष 2016 में जमीन विवाद के दौरान हत्या कर दी गई थी। उस मामले के आरोपी जेल में हैं। अब परिवार का कहना है कि एक बार फिर जमीन विवाद के कारण उनके सदस्य को निशाना बनाया गया है।

एक आरोपी हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर सकती है। अन्य आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।

भाजपा संगठन की प्रतिक्रिया नहीं आई सामने
घटना के बाद आरोपी के राजनीतिक संबंधों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कई बार फोन किए जाने के बावजूद उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। फिलहाल, युवक का झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल है। हालांकि, हमले और आरोपी के राजनीतिक पद से जुड़े आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Tags:

Latest News

चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
आयुर्वेदिक बोर्ड चुनाव की मतगणना पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, लगी रोक खत्म, अब नतीजों का इंतजार
Jagdalpur News: शिक्षक और भोजन की समस्या से परेशान दिव्यांग छात्र सड़क पर उतरे, चटाई बिछाकर किया प्रदर्शन
Raipur News: CM हाउस के बाहर अचानक मचा बवाल, कई गाड़ियों के तोड़े शीशे; पुलिस ने व्यक्ति को लिया हिरासत में
Rahul Gandhi Defamation Case: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक